‘जो बचे हैं संग समेट लो’ काफी खबरों में बना है. इंडिया में सीरीज को लेकर विवाद भी हो रहा है. इंडिया में सीरीज को बैन करने की मांग उठ रही है. इसी बीच सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर के साथ सीरीज का ओरिजनल साउंड ट्रैक भी रिलीज हो गया है. इसमें 6 गाने हैं.
बता दें कि ये सीरीज ग्लोबली 4 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि, इंडिया में सीरीज की रिलीज को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं है.
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर रिलीज
मेकर्स ने 24 नवंबर को इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर की शुरुआत इस लाइन से होती है कि ‘हर प्रेम कहानी, शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है.’ कहानी में सिकंदर (अहद रजा मीर) है जो रोम में रहते हैं और पाकिस्तानी वकील हैं. जिसके साथ एक दर्दनाक एक्सपीरियंस हुआ और वो इससे जूझ रहा है. जब उनकी जिंदगी में लिजा (इकरा अजीज) आती है तब उनकी जिंदगी बदल जाती है. लिजा का पास्ट भी काफी उलझा हुआ है. धीरे-धीरे उनकी कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं.
सीरीज में तीन पीढ़ियों की 6 लव स्टोरीज दिखाई गई हैं. सीरीज में फवाद खान ने महमूद का किरदार निभाया है. वहीं सनम सईद ‘विटोरिया’ का किरदार निभाया है. वहीं माहिरा खान को राहत के रोल में देखा गया. उन्हें अहमद अली अकबर के अपोजिट देखा गया.
एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कुलसूम का रोल प्ले किया है. हमजा अली अब्बासी, माया अली, अमिना शेख, ओबेर राणा जैसे स्टार्स भी नजर आए. ट्रेलर में सभी की अलग-अलग लव स्टोरीज देखने को मिली हैं.
बता दें कि ये सीरीज फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर बेस्ड है. 2013 में ये बुक पब्लिश हुई. वहीं 2009 में Khawateen Digest के शो में भी ये कहानी दिखाई गई. मोमिना दुरैद सीरीज की प्रोड्यूसर हैं. इसकी शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूनाइटेड किंगडम में की गई थी.


















