• Home
  • खेल समाचार
  • यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट 
Image

यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट 


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार, 24 नवंबर को 11वें मैच के लिए इंडिया-ए और यूएई की टीमें मैदान पर हैं. दोहा में खेले जा रहे मैच में यूएई ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य है. यूएई के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतकीय पारी खेलते हुए 130 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान टीम इंडिया के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

यूएई की तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे. टीम को पहला झटका 02 रन के स्कोर पर लगा, जब आर्यांश शर्मा (02) आउट हुए. 20 रन पर दूसरा विकेट अंश टंडन (08) के रूप में गिरा. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हरप्रीत सिंह और मुहम्मद शाहदाब ने 71 (101 गेंद) रनों की साझेदारी की. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही, जिसका अंत 91 रन पर शाहदाब के विकेट से हुआ. शाहदाब ने 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए. 

आगे बढ़ते हुए टीम को चौथा झटका 151 रन पर लगा, जब ईथन डिसूजा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 3 रन के भीतर टीम का अगला विकेट गिर गया. 154 रन पर आफताब आलम (02) के रूप में 5वां झटका लगा. यहां से 200 रन का टोटल मुश्किल लगने लगा. लेकिन छठे विकेट के लिए हरप्रीत और बासिल हमीद ने 66 (63 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया. 

220 रन पर 2 विकेट गिरे. पहले शतकवीर हरप्रीत भाटिया आउट हुए. फिर इबरार अहमद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 243 रन पर टीम को आठवां झटका जाहिद अली के रूप में लगा, जिन्होंने 07 रन बनाए. कप्तान बासिल हमीद 36 रन पर और उद्देश सूरी 01 रन पर नाबाद रहे. 

भारत के लिए जीत जरूरी 

सेमीफाइनल को मद्दे नजर रखते हुए टीम इंडिया के लिए मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ दूसरे मैच में हार का सामना किया था. ऐसे में टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए यूएई के खिलाफ जीत चाहिए होगी. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188



Source link

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, 52 गेंद में दोहरा शतक; सबसे तेज सेंचुरी भी जड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और कई रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक हिला दी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज

वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 204 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मंगलवार (24 नवंबर) को 2026 राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

इंग्लैंड की बड़ी जीत, 13.1 में 188 रन बनाकर जीता मैच; ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को क्वींसलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बेन स्टोक्स के लिए IPL ने बदला नियम, 2027 ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ी 

बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदल लिया है. नए नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी खुद को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top