• Home
  • खेल समाचार
  • 2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज
Image

2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज


वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 204 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मंगलवार (24 नवंबर) को 2026 राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने सबसे तेज लिस्ट-ए शतक और सबसे तेज दोहरा शतक लगाया. इसके अलावा वैभव ने सबसे तेज 150 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. मैच के बाद वैभव ने बताया कि उन्होंने प्लानिंग के तहत इतनी बड़ी पारी खेली. 

टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में वैभव फ्लॉप रहे थे. नेपाल के खिलाफ पहले मैच में वैभव ने 26 रन बना सके थे. इसके बाद पाकिस्तान-ए के खिलाफ वैभव सिर्फ 11 रन पर आउट हो गए थे. उन्होंने बताया कि शुरुआती दो मैचों में वह जल्दी आउट हो गए थे, जिसके बाद अगले मैच के लिए प्लान बनाया.

204 रन की पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी की प्लानिंग?

204 की ताबड़तोड़ पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “पिछले 2 मैच में, मैं सेट तो हुआ लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सका. तो प्लान यही था कि मैदान पर जाकर शुरुआत में थोड़ा समय लिया जाए. लेकिन एक-दो गेंदें खेलने के बाद, मुझे लगा कि गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, इसलिए मैंने अपनी खूबियों पर भरोसा रखा.”

बैटिंग के वक्त दिमाग क्या चलता है?

वैभव ने आगे कहा, “मेरे दिमाग में कुछ खास नहीं चल रहा था. बस यही सोच थी कि अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो मैं थोड़ा समय लूंगा और लंबी पारी खेलूंगा. लेकिन अच्छी बात यह रही कि ऐसा नहीं था. विकेट अच्छा था, गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी, इसलिए मैंने अपने खेल पर भरोसा रखा.”

अपनी मानसिकता क्या बोले वैभव?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मानसिकता को लेकर कहा, “कुछ अलग नहीं. सोच वही थी – लंबी पारी खेलने की कोशिश करना. अगर शुरुआत में खेल मेरे कंट्रोल में नहीं होता, तो मैं थोड़ा समय लेता. लेकिन अच्छी बात यह रही कि मैं जल्दी ही खेल पर कंट्रोल पा सका, और फिर मैंने अपने हिसाब से खेल खेला.”

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, 52 गेंद में दोहरा शतक; सबसे तेज सेंचुरी भी जड़ी



Source link

Related Posts

इंग्लैंड की बड़ी जीत, 13.1 में 188 रन बनाकर जीता मैच; ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को क्वींसलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बेन स्टोक्स के लिए IPL ने बदला नियम, 2027 ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ी 

बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदल लिया है. नए नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी खुद को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

IPL Auction 2027: आर्यवीर सहवाग, मोहित उलवा ने आईपीएल ऑक्शन में किया रजिस्टर, जानें क्या है बेस प्राइस

आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन में अब करीब 20 दिन का समय बचा है. इसमें अपना…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

गिल ने साथी खिलाड़ी को डांटा, तो अजिंक्य रहाणे ने कप्तान को पढ़ा दिया पाठ; जानें क्या कहा

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस मुकाबले में एक ऐसा क्षण आया…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top