• Home
  • शिक्षा समाचार
  • यूपी के 60 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन, जानें दायरे में कौन-से टीचर्स?
Image

यूपी के 60 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन, जानें दायरे में कौन-से टीचर्स?


UP Teacher Promotion: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का लगभग 10 साल लंबा इंतजार अब खत्म हो रहा है. प्रदेश के करीब 60,000 शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है, जिसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं. परिषद ने साफ किया है कि तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा सकती है. 

2016 के बाद अब होंगे प्रमोट 

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का आखिरी बार प्रमोशन 2016 में हुआ था. इसके बाद से अलग-अलग कारणों से यह प्रक्रिया अटकी रही, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही थी. ऐसे में राज्य में कई स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला. जैसे गोंडा में शिक्षकों ने देरी के खिलाफ धरना दिया. हालांकि अब तक केवल श्रावस्ती जिले में ही प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो सकी, जबकि दूसरे जिलों में काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. 

प्रमोशन के दायरे में कौन-से टीचर्स?

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में लगभग 3.15 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से करीब 60,000 शिक्षकों को इस प्रमोशन का लाभ मिलने की संभावना हैं. वहीं नियमों के तहत 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर प्रमोशन दिया जाता है. जिसके बाद अगला प्रमोशन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर होता है. वहीं परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद छात्र संख्या के आधार पर सृजित होता है. प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 150 विद्यार्थियों और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 100 विद्यार्थियों की संख्या होने पर प्रधानाध्यापक का पद बनाया जाता है. ऐसे में नियमों के इन दायरों में आने वाले टीचर्स को प्रमोशन का लाभ मिलेगा.  वहीं कई बार वरिष्ठता पूरी होने के बावजूद पद खाली न होने के कारण पदोन्नति नहीं मिल पाती. ऐसी स्थिति में 10 साल की सेवा पर चयन वेतनमान और 22 साल की सेवा पर प्रमोशन सैलरी का लाभ दिया जाता है. 

क्यों अटक रही प्रक्रिया और क्या है तैयारियां?

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग कराकर 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. पहले वरिष्ठता निर्धारण को लेकर मामला न्यायालय में लंबित रहने और शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर हुए विवाद के कारण यह प्रक्रिया अटकी रही. 

25 से 29 नवंबर तक होगी काउंसलिंग 

प्रमोशन से पहले अनंतिम वरिष्ठता सूची में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए 25 से 29 नवंबर 2026 तक काउंसलिंग की प्रक्रिया तय की गई है. जिसके बाद संशोधित डिटेल के आधार पर अंतिम वरिष्ठता लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं काउंसलिंग के समय शिक्षकों को अपने नियुक्ति संबंधी डॉक्यूमेंट, टीईटी प्रमाण पत्र और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर उपस्थित होना होगा, ताकि सेवा रिकार्ड व वरिष्ठता संबंधी डिटेल का सही से वेरिफिकेशन हो सके.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

80% अग्निवीर नहीं छोड़ना चाहते थे सेना, बदलाव से पहले हुए सर्वे में खुलासा

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. सरकार…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

JEE Main 2027 के लिए 15.69 लाख छात्रों ने भरा फॉर्म, 1.77 लाख की फीस बाकी

जेईई मेन 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है. नेशनल टेस्टिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

IIT में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, 2027 से शुरू होंगे रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी कोर्स

उद्योगों में ऑटोमेशन, इंटेलिजेंस सिस्टम, एडवांस्ड रोबोटिक और स्पेस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स की बढ़ती मांग को देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

सेना में कितने प्रमोशन के बाद बनते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?

भारतीय सेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रैंक, प्रमोशन की समय सीमा और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top