• Home
  • शिक्षा समाचार
  • IIT में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, 2027 से शुरू होंगे रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी कोर्स

IIT में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, 2027 से शुरू होंगे रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी कोर्स

उद्योगों में ऑटोमेशन, इंटेलिजेंस सिस्टम, एडवांस्ड रोबोटिक और स्पेस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए इन प्रोग्राम को तैयार किया जा रहा है. इन विशेष कार्यक्रमों के संचालन और रिसर्च के लिए 120 से ज्यादा समर्पित फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति व तैनाती की उम्मीद जताई गई है. साथ ही जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आगे चलकर आईआईटी में विशेष कोर्स के ऑप्शन बढ़ने की संभावना है.

प्रस्तावित 6000 सीटों को रोबोटिक व फिजिकल एआई तथा स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच बांटा गया है. डिटेल के अनुसार रोबोटिक और फिजिकल एआई की 5000 सीट प्रस्तावित है. इसमें बीटेक की 2500, मास्टर्स डिग्री के 1200 और पीएचडी की 1300 सीटें हैं. वहीं स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की 1000 सीटें प्रस्तावित है, जिसमें बीटेक की 500, मास्टर्स प्रोग्राम की 300 और पीएचडी की 200 सीटें हैं. आपको बता दें कि इस प्रोग्राम में भाग लेने वाले आईआईटी की लिस्ट, यूजी सीटों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों से जुड़ा विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.

रोबोटिक और फिजिकल एआई के कोर्स का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने की बजाय वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए तैयार करना है. इनमें मैकेनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ सॉफ्टवेयर, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, सेंसरिंग और कंट्रोल सिस्टम जैसे विषय शामिल किए जाएंगे, ताकि छात्रों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में एक्सपीरियंस मिल सके.

रोबोटिक और फिजिकल एआई के जरिए कृषि में स्वचालन, ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में रोबोटिक के उपयोग, रक्षा, औद्योगिक उत्पादन और छोटे विनिर्माण उद्योगों के लिए किफायती तकनीक विकसित करने की योजना है. वहीं स्पेस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तहत सेटेलाइट सिस्टम, स्पेसक्राफ्ट इंजीनियरिंग, प्रोपल्शन, सैटेलाइट नेविगेशन, स्पेस रोबोटिक और मानव अंतरिक्ष उड़ान जैसे क्षेत्रों में अध्ययन व रिसर्च के अवसर मिलेंगे.

इस पहल के तहत शामिल आईआईटी में से किसी एक संस्थान में स्कूल ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्थापित करने की योजना है. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि यह स्कूल किस आईआईटी में बनेगा. यह नई योजना भूपत और ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन के पहले से जारी कार्यों का विस्तार है. 2019 से फाउंडेशन ने 6 आईआईटी के साथ साझेदारी करके डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ केयर व बायो मेडिकल इंजीनियरिंग तथा सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित 8 स्कूल और सेंटर स्थापित किए हैं. इन प्रोग्राम में अब तक 4000 से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं और फाउंडेशन समर्थित संस्थानों में 1400 से ज्यादा छात्र वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं.

Published at : 25 Nov 2026 05:52 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Related Posts

UP PCS प्रीलिम्स की सिटी स्लिप जारी, जानें किस जिले में देना होगा पेपर?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की यूपी पीसीएस प्रीलिम्स 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Constitution Day 2026: 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारत का संविधान दिवस? जान लें वजह

Constitution Day 2026: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Gen Z Jobs: GEN Z के लिए AI में हैं ये बेस्ट करियर ऑप्शन, इस तरह शुरू करें तैयारी

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका असर पढ़ाई से लेकर नौकरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

जोमैटो के पूर्व CEO राकेश रंजन को मिली Uber की कमान, इंजीनियरिंग से की शुरुआत

किसी बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी संभालने के लिए सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही काफी नहीं होता, बल्कि बाजार की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top