• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘सपा शासन में अपराधियों को थाने से छुड़वा लिया जाता था’, BJP का निशाना
Image

‘सपा शासन में अपराधियों को थाने से छुड़वा लिया जाता था’, BJP का निशाना


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव एक तरफ अपने घोषणा पत्र में दावा कर रहे हैं कि सत्ता में आने पर किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, दूसरी तरफ गोरखपुर में एक मासूम की मौत के मामले में आरोपियों को छुड़ाने के लिए सड़कों पर उतरने की बात कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने भी सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें नोएडा जाने से डर लगता था. उन्हें आशंका थी कि नोएडा जाने से उनकी कुर्सी चली जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री इस तरह की दकियानूसी विचारधारा के डर में अपने ही राज्य के एक जिले में जाने से परहेज करता हो, वही आज नोएडा के विकास की बात कर रहा है.

ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार, इन जगहों पर खुलेंगे लेबर अड्डे

‘सपा शासन में अपराधियों के हौसले थे बुलंद’

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद थे. उस समय अपराधियों को पुलिस की गाड़ियों से उतार लिया जाता था, थानों से छुड़वा लिया जाता था. पुलिसकर्मियों को बंधक तक बनाया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में माफियाओं को  संरक्षित और पोषित करने का काम किया है. दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं.

‘सपा ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को बनाया प्रत्याशी’

अंकुश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव की कथनी और करनी में अंतर बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें गैंगस्टर ऐक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के मुकदमों के आरोपी नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर अखिलेश यादव किस मुंह से माफिया और गुंडों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

‘कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों का किया उत्पीड़न’

डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को दलितों और पिछड़ों की चिंता होने लगती है, जबकि इन वर्गों के प्रति उत्पीड़न और द्वेष भाव पार्टी में स्थापना काल से रहा है. कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर उन्हें चुनाव हरवाने, बाबू जगजीवन राम का अपमान और सीताराम केसरी को कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकलवाने का काम किया है.

वाराणसी में महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल के 10 साल, पिछले संस्करणों के कलाकारों के साथ मनेगा जश्न



Source link

Related Posts

ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार, इन जगहों पर खुलेंगे लेबर अड्डे

उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का डंका, BJP 105 सीटों पर सिमटी

राजस्थान में पंचायत समिति प्रमुख यानी चेयरमैन पद के चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं. राज्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

वाराणसी में महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल के 10 साल, पिछले संस्करणों के कलाकारों के साथ मनेगा जश्न

15वीं सदी के कवि और संत कबीर से प्रेरित संगीत, कविता, सांस्कृतिक विस्तार और विरासत का एक दशक…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

परिसीमन बिल: शरद पवार की पार्टी करेगी समर्थन, कांग्रेस ने कहा , ‘ये फैसला…’

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने कहा कि परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का शरद पवार की पार्टी का…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top