• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का डंका, BJP 105 सीटों पर सिमटी
Image

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का डंका, BJP 105 सीटों पर सिमटी


राजस्थान में पंचायत समिति प्रमुख यानी चेयरमैन पद के चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 60 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है.

वहीं, बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की कोशिशों के बावजूद बीजेपी 419 में से केवल 105 पंचायत समितियों में ही अपना प्रमुख बनवा पाई. कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 255 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की है.

दूसरी तरफ सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और सांसद राजकुमार रोत की भारत आदिवासी पार्टी ने 14-14 सीटों पर जीत हासिल की है. दो सीटें सीपीएम के खाते में गई हैं, जबकि 19 पंचायत समितियों में निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख चुने गए हैं. मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकीं.

जयपुर में बीजेपी को तगड़ा झटका

इन चुनावों में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका राजधानी जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में लगा है. यह वही सांगानेर विधानसभा सीट है, जहां से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधायक चुने गए हैं. खास बात यह रही कि बीजेपी यहां अपना उम्मीदवार तक खड़ा नहीं कर पाई. सांगानेर पंचायत समिति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सीमा चौधरी प्रमुख चुनी गई हैं.

राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत रखी है. जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 16 पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को केवल चार सीटों पर सफलता मिली है. दो सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई हैं. वहीं, सीकर और नागौर ऐसे जिले रहे, जहां बीजेपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी.

निर्विरोध चुने गए 47 प्रमुख

प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों में से 47 जगह प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं. चुनाव में कई चर्चित चेहरे भी जीतकर सामने आए हैं. उदयपुर में पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया पंचायत समिति प्रमुख चुने गए हैं. वहीं, कांग्रेस सांसद संजना जाटव की जेठानी प्रिया जाटव ने भी चुनाव में जीत हासिल की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां गीता गुर्जर भी पंचायत समिति प्रमुख का चुनाव जीत गई हैं.

चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है. प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं. कई जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं और आतिशबाजी की जा रही है. राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई. दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव नतीजों के बाद सन्नाटा नजर आया.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नतीजों पर क्या कहा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन नतीजों को लेकर कहा कि पार्टी की जीत का यह सिलसिला 2028 के विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ लहर चल रही है और इसकी शुरुआत राजस्थान से हुई है.

अब इन पंचायत समितियों में उप प्रमुख यानी डिप्टी चेयरमैन पद के चुनाव होंगे. इसके लिए शनिवार को मतदान कराया जाएगा. आज प्रमुख पद के चुनाव में जिन 419 पंचायत समितियों के नतीजे घोषित हुए हैं, उन्हीं सभी जगह उप प्रमुख का चुनाव भी होगा.

कोटा में NEET छात्र की मौत, हॉस्टल की चौथी मंजिल से 40 फीट नीचे गिरा



Source link

Related Posts

ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार, इन जगहों पर खुलेंगे लेबर अड्डे

उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

वाराणसी में महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल के 10 साल, पिछले संस्करणों के कलाकारों के साथ मनेगा जश्न

15वीं सदी के कवि और संत कबीर से प्रेरित संगीत, कविता, सांस्कृतिक विस्तार और विरासत का एक दशक…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

परिसीमन बिल: शरद पवार की पार्टी करेगी समर्थन, कांग्रेस ने कहा , ‘ये फैसला…’

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने कहा कि परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का शरद पवार की पार्टी का…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 का आगाज, योगी सरकार में खादी को मिला नया विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खादी को केवल परंपरा और विरासत तक सीमित न…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top