Image

CM योगी के 46800 छात्रों को बांटे टैबलेट, सेल्फी भी ली


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए. गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. भारत माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा. टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. कई विद्यार्थी ‘योगी जी का साथ है, भविष्य अपने हाथ है’ का नारा लगाते नजर आए. मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट मिलने से उन्हें पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी. इससे न केवल उनकी पढ़ाई आसान होगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने में भी सहूलियत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 का आगाज, योगी सरकार में खादी को मिला नया विस्तार

चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को मिली सौगात

देवीपाटन मंडल के चार जिलों में कुल 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए. इनमें गोंडा के 33,200, बहराइच के 7,400, बलरामपुर के 5,100 और श्रावस्ती के 1,100 विद्यार्थी शामिल हैं. योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीक आधारित अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. टैबलेट के जरिए वे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, अध्ययन सामग्री और विभिन्न शैक्षिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे.

‘टैबलेट से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान’

मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट पाने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया. गोंडा की प्रियंका चतुर्वेदी, सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, अर्चिता और सैयद अनस ने खुशी जताते हुए कहा कि टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी. बहराइच की मानवी पांडेय, अमिता जायसवाल, समा बेगम, श्रीकुंज बिहारी और शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से वे निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से नई चीजें सीख सकेंगे. रोजगार, इंटर्नशिप और छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी भी एक ही क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे.

श्रावस्ती की रिद्धिमा वैश्य, साधना मिश्रा, जैनब, भूपेंद्र विश्वकर्मा और राजवीर सिंह ने टैबलेट मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया. वहीं, बलरामपुर की अर्चना शुक्ला, रमन द्विवेदी, सौम्या पांडेय, अभिजीत भट्ट और मोहम्मद सुलेमान सिद्दीकी ने भी इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट से उन्हें पढ़ाई में नई तकनीक का इस्तेमाल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी.

डिजिटल तकनीक विद्यार्थियों के लिए बनेगी संजीवनी: कीर्तिवर्धन सिंह

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में व्यापार, शिक्षा, खेती, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने वाला यह कार्यक्रम उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में डिजिटल मिशन की शुरुआत की थी और आज भारत डिजिटल सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल है. उन्होंने ऑनलाइन भुगतान के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया.

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तकनीकी विकास को गति मिली है. टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को नई उड़ान मिलेगी और वे डिजिटल तकनीक से जुड़कर देश-दुनिया में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा विदेशों के सेवा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जुड़ सकते हैं.

कार्यक्रम में सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सामने देवीपाटन मंडल का भविष्य बैठा है. इन्हीं में से कोई भारतीय इंजीनियरिंग सेवा का अधिकारी तो कोई वैज्ञानिक बनेगा. उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराना उनके बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में उपयोगी कदम है.

विद्यार्थियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, ली सेल्फी

कार्यक्रम में संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से नीचे उतरे और विद्यार्थियों के बीच पहुंचे. उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली. मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान कई विद्यार्थी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आते नजर आए. टैबलेट वितरण और मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात का यह क्षण विद्यार्थियों के लिए खास बन गया.

बीजेपी ने जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा घेरा, उस पर क्या है सपा अखिलेश का वादा? खुद बताया



Source link

Related Posts

पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार दिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top