• Home
  • ताजा खबरें
  • पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?
Image

पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?


बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस फैसले से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में भी बवाल के आसार हैं. आनंद मोहन के बेटे और जदयू विधायक चेतन आनंद ने पटना स्थित अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई है. बैठक में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं. इसमें राजपूत समाज के लोग खासकर पहुंचे हैं. 

चेतन आनंद ने कहा कि वे और उनके समर्थक फैसले से बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल में बदलाव के बाद केवल उनके पिता की रिहाई नहीं हुई थी, बल्कि बड़ी संख्या में कैदी बाहर आए थे. ऐसे में सवाल है कि क्या सिर्फ आनंद मोहन ही दोबारा जेल जाएंगे? बाकी कैदियों के मामले में क्या होगा?

यह भी पढ़ें- तेजस्वी का डबल अटैक! महिला आरक्षण पर सवाल, अशोक चौधरी पर तंज

लीगल टीम से राय ले रहा परिवार

चेतन आनंद ने कहा कि वे अपनी लीगल टीम से पूरे मामले पर सलाह ले रहे हैं. परिवार यह समझने की कोशिश कर रहा है कि किन परिस्थितियों में उनके पिता की रिहाई को असंवैधानिक माना गया. सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है. चेतन ने कहा कि आपात बैठक में मौजूदा हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी.

1994 में डीएम जी कृष्णैया की हुई थी हत्या

आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. 5 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में एक भीड़ ने कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. आरोप था कि आनंद मोहन ने भीड़ को उकसाया था. अक्टूबर 2007 में निचली अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई. दिसंबर 2008 में पटना हाईकोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया. सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में इस फैसले को बरकरार रखा

जेल मैनुअल बदलकर 2023 में हुई थी रिहाई

आनंद मोहन करीब 14 साल जेल में रहने के बाद 24 अप्रैल 2023 को रिहा हुए थे. उस समय नीतीश कुमार सरकार ने बिहार जेल मैनुअल में बदलाव किया था. ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को समय से पहले रिहाई में मिलने वाली रोक हटा दी गई थी. इस बदलाव से आनंद मोहन समेत 27 कैदियों की रिहाई का रास्ता खुला था

सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर 2026 को इस संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया. कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का आदेश भी निरस्त कर दिया और एक महीने में सरेंडर करने को कहा. हालांकि, कोर्ट ने कानून के मुताबिक दोबारा रिहाई की प्रक्रिया शुरू करने की गुंजाइश रखी है.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027 के लिए चिराग पासवान का बड़ा दांव, रायबरेली से हुंकार



Source link

Related Posts

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

पूर्व सरपंच पर बड़ा आरोप, शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, फिर फायरिंग कर धमकाया

भिवंडी तालुका के आन्हे गांव के रहने वाले और डोहळे ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सचिन सिताराम घोडविंदे…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top