• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Image

‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


सिनेमाघरों में शुक्रवार को इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ और आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज हुई. हालांकि इन दो नई रिलीज फिल्मों के आगे भी फ्राइडे, 27 नवंबर को  दर्शकों की पहली पसंद ‘रामायण’ ही रही, हिंदी बेल्ट में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’ अच्छी संख्या में स्क्रीन्स पर रिलीज हुईं, लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म ही ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हुई.

इसी के साथ चौथे फ्राइडे दमदार कमाई कर  इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 23 दिनों में कितनी कमाई की?
बॉलीवुड की इस एपिक फिल्म ने चौथे शुक्रवार यानी 23वें दिन भारत में कोईमोई के मुताबिक 8.1 करोड़ रुपये की कमाई की. 22वें दिन के 8.9 करोड़ रुपये के मुकाबले, इसमें केवल 8.99% की गिरावट देखी गई कुल मिलाकर, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर (सभी भाषाओं में) 1031.91 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई कर डाली है जो कि 1217.66 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है. केवल हिंदी वर्जन की बात करें तो, फिल्म ने 785.96 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं, जो कि 927.43 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है.

‘रामायण’ बनी भारत में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 23 दिनो में 1031.91 करोड़ रुपये (कोईमोई के मुताबिक) की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने  साल 2017 में आई प्रभास की ‘बाहुबली 2’ (1031 करोड़ रुपये) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘रामायण’ अबभारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये ‘धुरंधर 2’ (1186.32 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच पाएगी या नहीं. 

भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  1. पुष्पा 2 – 1265.97 करोड़ रुपये
  2. धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये
  3. रामायण – 1031.91 करोड़ रुपये (23 दिन)
  4. बाहुबली 2 – 1031 करोड़ रुपये
  5. धुरंधर – 894.49 करोड़ रुपये

‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और DNEG के बैनर तले नमित मल्होत्रा ​​और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सोनल झा, विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. 



Source link

Related Posts

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सस्पेंस और एक्शन तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

ऐश्वर्या-अभिषेक ने नाइट आउट पर की ट्विनिंग, एथनिक आउटफिट में कपल की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘तुम मेरा घर हो, मेरी ताकत’ आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज, 28 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘ड्यून 3’-‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का 18 दिसंबर को महा-क्लैश, डेनिस विलेन्यूवे बोले- ‘उम्मीद है टिके रहेंगे…’

बॉलीवुड और साउथ में तो हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top