• Home
  • शिक्षा समाचार
  • 80% अग्निवीर नहीं छोड़ना चाहते थे सेना, बदलाव से पहले हुए सर्वे में खुलासा
Image

80% अग्निवीर नहीं छोड़ना चाहते थे सेना, बदलाव से पहले हुए सर्वे में खुलासा


अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. सरकार की ओर से नवंबर की शुरुआत में अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव करने से कुछ हफ्ते पहले जब तीनों सेनाओं ने अपने पहले बैच के जवानों से पूछा कि वे चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवा जारी रखना चाहते हैं या नहीं, तो लगभग 80 प्रतिशत अग्निवीरों ने वर्दी में बने रहने की इच्छा जताई. भारतीय थल सेना के पहले बैच के अग्निवीरों के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना में भी यही रुझान देखने को मिला. 

सेवा मुक्ति से पहले हुआ सर्वे 

अग्निवीरों को लेकर यह सर्वे ऐसे समय में किया गया था, जब तीनों सेनाएं पुराने नियमों के तहत पहले बैच के कुल 24,400 अग्निवीरों में से 75 प्रतिशत यानी लगभग 18,300 जवानों को नवंबर के मध्य से 31 दिसंबर 2026 के बीच सेवा मुक्त करने की तैयारी कर रही थी, जबकि केवल 25 प्रतिशत को ही मेरिट के आधार पर अगले 15 साल के लिए स्थाई रखा जाना था. अधिकारियों के अनुसार अग्निवीरों की यह इच्छा उम्मीदों के अनुरूप ही थी और अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया की टॉप 25 प्रतिशत में आने वाले कुछ जवान स्वेच्छा से बाहर जाने का विकल्प भी चुन सकते हैं. 

आंकड़ों से समझें सर्वे का असर 

आंकड़ों के अनुसार तीनों सेना में कुल 24,400 सैनिक पहले बैच में शामिल हुए थे. इसमें थल सेना में 19,000, वायुसेना में 2,850 और नौसेना में 2,550 सैनिक थे. वहीं इनमें से लगभग 80 प्रतिशत यानी 19,500 जवान ऐसे थे, जिन्होंने सेवा जारी रखने की इच्छा जताई. वहीं पुराने नियमों के अनुसार 75 प्रतिशत जवानों के रिटायर होने का नियम था, जिसका मतलब है कि लगभग 18,300 उम्मीदवारों को 31 दिसंबर तक सेवा मुक्त होना था. वहीं वर्तमान में तीनों सेनाओं में शामिल  बैच को मिलाकर सेवा में रहने की इच्छा रखने वालों का आंकड़ा और भी ऊपर जाने का अंदाजा लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें-UPPSC APO प्रारंभिक रिजल्ट क्यों हुआ रद्द, दोबारा कब होगी मुख्य परीक्षा?

4 नवंबर को हुए थे बदलाव 

सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रह्मणि ने 4 नवंबर 2026 को अग्निपथ योजना के संशोधित स्वरूप की घोषणा की. इसके तहत जो अग्निवीर 4 साल बाद पहले चरण में स्थायी यानी 25 प्रतिशत में जगह नहीं बना पाएंगे, उन्हें अब 2 साल अतिरिक्त सेवा करने का मौका मिलेगा और कुल 6 साल की सेवा के बाद निर्धारित पात्रता शर्तों में व्यक्तिगत सहमति के आधार पर नियमित सैनिक बनने का एक और मौका दिया जाएगा. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी बताया है. दूसरे कार्यकाल में अग्निवीरों को पहले कार्यकाल के मुकाबले ज्यादा सैलरी,  बड़ा सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता के लाभ भी मिलेंगे. 

97 से 98% तक पहुंच सकता है आंकड़ा 

अधिकारियों का अनुमान है कि नियमों में बदलाव के बाद सेवा जारी रखने का विकल्प चुनने वाले अग्निवीरों का प्रतिशत 80 प्रतिशत से बढ़कर 97 से 98 प्रतिशत तक जा सकता है. इसे लेकर पहले बैच का अंतिम डाटा अभी संकलित किया जा रहा है. वहीं स्थाई सैनिक बनने से उन्हें बेहतर सैलरी, भविष्य में पेंशन, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य सुविधाएं और कैंटीन जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-DVC Recruitment 2026: GATE वालों के लिए बड़ी खबर, ट्रेनी के पदों पर सीधी भर्ती, 6 तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

JEE Main 2027 के लिए 15.69 लाख छात्रों ने भरा फॉर्म, 1.77 लाख की फीस बाकी

जेईई मेन 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है. नेशनल टेस्टिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

IIT में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, 2027 से शुरू होंगे रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी कोर्स

उद्योगों में ऑटोमेशन, इंटेलिजेंस सिस्टम, एडवांस्ड रोबोटिक और स्पेस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स की बढ़ती मांग को देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

सेना में कितने प्रमोशन के बाद बनते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?

भारतीय सेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रैंक, प्रमोशन की समय सीमा और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

December School Holidays: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट?

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दियों का असर भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top