• Home
  • ताजा खबरें
  • बीजेपी ने जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा घेरा, उस पर क्या है सपा अखिलेश का वादा? खुद बताया
Image

बीजेपी ने जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा घेरा, उस पर क्या है सपा अखिलेश का वादा? खुद बताया


उत्तर प्रदेश  में राजनीति में समाजवादी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी कानून-व्यवस्था, गुंडागर्दी और माफियागिरी के मुद्दे पर लगातार घेरती रही है. बीजेपी के नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. इसी सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी पीडीए प्रणपत्र में अपराध और माफियागिरी को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है.

उन्होंने कहा कि मैं वचन देता हूं… सपा की सरकार बनने पर किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर कब्जे, अवैध वसूली और महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. अपराधी चाहे किसी भी जाति, धर्म या राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. अखिलेश ने वचन देते हुए कहा कि अपराध करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

हेट क्राइम के रोकथाम का वादा

घोषणा पत्र में अखिलेश ने अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके खिलाफ होने वाले घृणा अपराधों (हेट क्राइम) की रोकथाम का भी वादा किया है. जमीनों पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के लिए विशेष एसटीएफ गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है.

इसके अलावा जमीन कब्जे की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए डायल-100/112 की तर्ज पर अलग रंग की गाड़ियों की व्यवस्था और लगातार पेट्रोलिंग कराने की बात कही गई है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस व्यवस्था, पुलिस तंत्र के आधुनिकीकरण और अपराध नियंत्रण में एआई तकनीक के इस्तेमाल का भी प्रस्ताव है.

इसके साथ ही घोषणा पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. सपा ने शोध एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शिक्षा कोष गठित करने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही पांच क्षेत्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाने और छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया गया है.



Source link

Related Posts

‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोली JDU

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी किया है. इसे लेकर जेडीयू ने उन…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अरविंद केजरीवाल बोले, ‘भगवंत मान को दोबारा CM बनाना है, सारे वादे पूरे किए’

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (26 नवंबर) को महारैली की. इस दौरान आम आदमी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

MHT-CET में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर से मिले रोहित पवार, जांच की मांग की

महाराष्ट्र में MHT-CET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामले को लेकर NCP…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अमेठीः यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हजारों कार्यकर्ता BSP में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top