समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी किया है. इसे लेकर जेडीयू ने उन पर निशाना साधा है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने PDA की परिभाषा और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी PDA के नाम पर अलग-अलग वर्गों को बरगलाने की कोशिश कर चुके हैं. राजीव रंजन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में NDA मजबूत स्थिति में है.
राजीव रंजन ने कहा कि अखिलेश यादव के तथाकथित PDA का मतलब कभी पंडित तो कभी पिछड़े वर्गों से जोड़कर बताया जाता है. उनके मुताबिक, अखिलेश कई बार अलग-अलग तरीके से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि PDA के नाम पर सपा की राजनीति को जनता समझ रही है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में 1294 एकड़ जमीन पर बनेंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, 706 करोड़ होंगे खर्च
सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ती दूरी का दावा
जेडीयू प्रवक्ता ने यूपी चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के रिश्तों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है. राजीव रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत बताने में जुटी है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को लेकर जनता के बीच न उत्साह है और न भरोसे का माहौल है.
पटना, बिहार: जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने यूपी चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कहा, “कांग्रेस को हैसियत बताने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। पूरी तरह से हालात उनके खिलाफ दिख रहे हैं। लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर न कोई उत्साह है और न ही भरोसे का वातावरण है। समाजवादी पार्टी ने भी सबक सिखाने का मन बना लिया है। अलग बात है कि गठबंधन अगर हो भी जाए, तो भी योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पाएगा…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 26, 2026
‘कांग्रेस को सबक सिखाना चाहती है सपा’
राजीव रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है. उनके बयान के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों और राजनीतिक प्रभाव को लेकर खींचतान चल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन होने की स्थिति में भी विपक्ष को खास फायदा नहीं मिलेगा.
पटना, बिहार: जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी करने पर कहा, “तथाकथित पीडीए जिसमें पीडीए का मतलब कभी पंडित, कभी पिछड़े लोगों को बरगलाने की कोशिश अखिलेश कई बार कर चुके हैं। लेकिन एक तरफ कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन खटाई में पड़ता हुआ दिख रहा है। दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में NDA काफी मजबूत स्थिति में उत्तर प्रदेश में दिख रही है…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 26, 2026
‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’
जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में NDA की स्थिति मजबूत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता के सामने सपा-कांग्रेस गठबंधन टिक नहीं पाएगा. राजीव रंजन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद और जनता के बीच भरोसे की कमी उनके लिए चुनौती बनेगी. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी के नेतृत्व वाला NDA मजबूत स्थिति में रहेगा.
यह भी पढ़ें- बेटी विदा… 9 दिन बाद अनंत सिंह की जेल वाली ‘विदाई’, विधायकी पर भी संकट














