• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 2027-28 में बॉक्स ऑफिस पर महा-सुनामी! राजामौली-नितेश तिवारी समेत भारत के 10 सबसे बड़े डायरेक्टर्स की आ रहीं फिल्में
Image

2027-28 में बॉक्स ऑफिस पर महा-सुनामी! राजामौली-नितेश तिवारी समेत भारत के 10 सबसे बड़े डायरेक्टर्स की आ रहीं फिल्में


साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी कमाल का रहा है. इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ में एक के बाद एक हिट फिल्में आईं. कुछ फिल्में फ्लॉप और एवरेज भी रहीं लेकिन इस बार मूवीज का सक्सेस रेट पहले के मुकाबले ज्यादा रहा. ऐसे में आने वाला साल 2027-28 इससे भी ज्यादा जबरदस्त माना जा रहा है. क्योंकि इस बीच बॉलीवुड के बड़े धुरंधर डायरेक्टर्स की फिल्में आने वाली हैं. 

जी हां, आपने सही पढ़ा. आने वाला साल 2027-28 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से और भी दमदार माना जा रहा है, जिसमें एक के बाद एक बड़े डायरेक्टर्स की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें राजामौली, नितेश तिवारी समेत संदीप वांगा रेड्डी जैसे डायरेक्टर्स के नाम शामिल हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उन डायरेक्टर्स की फिल्मों की लिस्ट.

एसएस राजामौली- वाराणसी

इस लिस्ट में एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का नाम टॉप पर है, जो कि अगले साल 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. ये 2027 की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी देखने के लिए मिलने वाली है. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. वहीं, राजामौली के साथ दोनों सितारों ने पहली बार कॉलैब किया है.

नितेश तिवारी- रामायण पार्ट 2

वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट पार्ट 2026 में रिलीज किया गया, जिसका अगला पार्ट पहले 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने का प्लान था लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब दिवाली 2028 पर आ सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं किया गया है.

संजय लीला भंसाली- लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है, जिसके जरिए पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया शादी के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.   

प्रशांत नील- ड्रैगन

प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘ड्रैगन’ में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर और बीजू मेनन जैसे अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. ये भी अगले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

संदीप वांगा रेड्डी- स्पिरिट

संदीप वांगा रेड्डी लंबे समय से फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार प्रभास के साथ काम कर रहे हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी हैं. इसके पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी डिमांड के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी. फिल्म में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी हैं. इसे 29 अक्तूबर, 2027 को रिलीज किया जाएगा. पहले ये फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज की जानी थी.

एटली कुमार- राका

एटली कुमार फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म को अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा हालांकि, इसकी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 3 दिसंबर 2027 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि ऑफिशियली ऐलान होना बाकी है.

रोहित शेट्टी- गोलमाल 5

रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त को भी अगले साल 2027 की शुरुआत में ही रिलीज किया जा रहा है. ये अगले साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें जय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी जैसे कलाकार अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म को 8 जनवरी, 2027 को रिलीज किया जाएगा.

लोकेश कनगराज- AA23

इस लिस्ट में लोकेश कनगराज की फिल्म ‘AA23’ है. फिल्म का अभी तक टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है. फिल्म की अभी तक रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है और ना ही इसका टाटइल फाइनल किया गया है. हालांकि माना जा रहा है कि इसे 2027 या फिर 2028 में रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन हैं और लोकेश कनगराज के साथ उनकी पहली फिल्म है.

नाग अश्विन- कल्कि 2898 एडी पार्ट 2

नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. माना जा रहा है कि फिल्म को अगले साल 2027 में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर भी अभी तक मेकर्स की ओर से कोई खास अपडेट शेयर नहीं किया गया है लेकिन ये भी दर्शकों की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका पहला पार्ट ‘कल्कि 2898 एडी’ था. इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार लीड रोल में थे. 

सिद्धार्थ आनंद- किंग

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ को 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज जाएगा. ये इस साल की आखिरी और 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी अहम रोल में हैं. 



Source link

Related Posts

‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को 19 दिनों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट

एक्टर बाबिल खान को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अब फिल्म सेट पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘मजहब से कोई लेना-देना नहीं है…’ शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम 2026 में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top