• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मजहब से कोई लेना-देना नहीं है…’ शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं
Image

‘मजहब से कोई लेना-देना नहीं है…’ शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं


हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को लकर खुलकर बात रखती हैं. एक बार फिर से उन्होंने बुर्का पर चर्चा की और कहा कि किसी भी महिला पर बुर्का पहनने का दबाव नहीं होना चाहिए. क्योंकि कुरान में ऐसा नहीं लिखा है. वहीं उन्होंने खुद को मुस्लिम कहा, लेकिन ये भी बताया कि वो ना बुर्का पहनने के सपोर्ट में नहीं है और न ही वो नमाज पढ़ती है.

कुरान में नहीं लिखा है कि बुर्का पहनना चाहिए 

हाल ही में शबाना आजमी ने उषा काकड़े से बातचीत में बुर्का को लेकर कहा, ‘कुरान में ये नहीं लिखा है कि आपको बुर्का पहनना चाहिए. कुरान में ये है कि महिला और पुरुष दोनों की नजरों में विनम्रता होनी चाहिए.’

नहीं होना चाहिए दबाव

शबाना का मानना है कि किसी पर भी बुर्का पहनने और ना पहनने का दबाव नहीं होना चाहिए. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं बुर्का नहीं पहनती हूं, लेकिन मान लीजिए कि कोई मुझे बुर्का पहनने से रोकेगा तो मैं इसका विरोध जताऊंगी और तीन-तीन बुर्के पहन लूंगी. धर्मनिरपेक्षता की आड़ लेकर कट्टरवाद को ना फैलाया जाए.’

बता दें कि शबाना आजमी के पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते रहते हैं. पति का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं कभी इंशाअल्लाह और माशाअल्लाह करती रहती हूं तो जावेद कहते हैं, ‘ऐसा क्यों करती हो? तुम्हें कैसा लगेगा कि कोई अगर ‘प्रभु जी की मर्जी’ कहता रहे, तो?’ एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके पति जावेद बहुत पक्के नास्तिक हैं.

‘हमें मजहब से लेना-देना नहीं’

शबाना आजमी ने आगे आस्था को एक निजी मामला बताया और साफ किया कि वो मुस्लिम होते हुए भी ना नमाज पढ़ती हैं और ना ही उनका मजहब से कोई लेना देना है. उन्होंने कहा, ‘हां, मैं एक मुस्लिम हूं. मैं खाना-पीना, ईद और उर्दू को पसंद करती हूं, लेकिन हमारा मजहब से लेना-देना नहीं है, हम नजाम भी नहीं पढ़ते हैं.’

शबाना आजमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं शबाना आजमी को पिछली बार फिल्म ‘आवारापन 2’ (2026) में देखा गया था.



Source link

Related Posts

सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम 2026 में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘रामायण’ ने नेपाल में रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इंडिया में तो जबरदस्त कमाई कर रही है. वहीं नेपाल में भी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘गनमास्टर G9’ बदलेगी इमरान हाशमी की किस्मत? इस मामले में शाहरुख खान के बाद बन जाएंगे नंबर 2

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी ने इस साल बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी. उनकी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Avengers Doomsday Trailer: ट्रेलर में छिपे हैं कहानी के ये 5 बड़े राज, इन सुपरहीरोज पर मंडराया मौत का खतरा

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बार…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top