• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
Image

‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को 19 दिनों का वक्त हो गया है और इसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इसके आगे ना तो कोई हिंदी और ना ही साउथ की फिल्म टिक पा रही है. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को रिलीज किया गया था तो इसका भी बुरा हाल हो गया. ऐसे में अब फिल्म के तीसरे मंडे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. 

तीसरे मंडे यानी की 19वें दिन ‘रामायण’ की कमाई में भारी गिरावट आई फिर भी इसने 950 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और तीसरे मंडे को कमाई के मामले में ‘एनिमल’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.

‘रामायण’ का डे-19 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– जबकि दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ कमाए थे और तीसरे हफ्ते में 16वें दिन 15.75 करोड़, 17वें दिन 27.65 करोड़ का कारोबार किया था. 
– इसी के साथ ही फिल्म ने 18वें दिन 35.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– वहीं, 19वें दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है और इसने रात 8.30 बजे तक 8.27 करोड़ का बिजनेस किया है.
– फिल्म ने तीसरे हफ्ते में महज 4 दिनों में 87.27 करोड़ की कमाई कर ली है और इसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 951.02 करोड़ के पार हो गया है.

‘रामायण’ ने तीसरे मंडे को ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके साथ ही ‘रामायण’ ने तीसरे मंडे को बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. नितेश तिवारी की फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ (7.95 करोड़), ‘छावा’ (7.75 करोड़), ‘स्त्री 2’ (6.75 करोड़), ‘एनिमल’ (5.25 करोड़), ‘जवान’ (4.90 करोड़), ‘गदर 2’ (4.60 करोड़) और ‘पीके’ (4.42 करोड़) जैसी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके साथ ही अगर ‘रामायण’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 18 दिनों में 1693.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 19वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ने 1700 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. जबकि इसका ओवरसीज कलेक्शन 567 करोड़ हो चुका है और माना जा रहा है कि ये जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार लेगी.



Source link

Related Posts

इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट

एक्टर बाबिल खान को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अब फिल्म सेट पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘मजहब से कोई लेना-देना नहीं है…’ शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम 2026 में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top