• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UP School Winter Vacation: यूपी के स्कूलों में कब होगा विंटर वेकेशन, जानें कितनी लंबी मिलेंगी छुट्टियां?
Image

UP School Winter Vacation: यूपी के स्कूलों में कब होगा विंटर वेकेशन, जानें कितनी लंबी मिलेंगी छुट्टियां?


उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए नए साल की शुरुआत लंबी सर्दियों की छुट्टियों के साथ होने वाली है. यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से विंटर वेकेशन शुरू होगा, जो 14 जनवरी 2027 तक चलेगा. इस तरह विद्यार्थियों को लगातार 15 दिन की छुट्टियां मिलेंगी. इसके बाद 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी भी रहेगी. ऐसे में कई स्कूलों में बच्चों को लगातार 16 दिन तक स्कूल नहीं जाना पड़ेगा. छुट्टियों की तारीख सामने आने के बाद विद्यार्थी और अभिभावक पहले से ही घूमने-फिरने और दूसरे जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं.

 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक रहेंगी. यानी दिसंबर के आखिरी दिन से लेकर जनवरी के मध्य तक विद्यार्थी स्कूल नहीं जाएंगे. इस दौरान बच्चों को नए साल का जश्न मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सर्दियों की छुट्टियों में बच्चे पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक ले सक,ते हैं और अपनी पसंद के काम कर सकते हैं. कई परिवार इस समय बच्चों के साथ छोटी यात्रा की योजना भी बनाते हैं. वहीं, जो बच्चे घर पर रहेंगे, वे खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपना समय अच्छे से बिताएं. 

यह भी पढ़ें : MBA करने वालों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी किया CMAT 2027 का शेड्यूल 

 15 जनवरी को भी रहेगी छुट्टी, जानें कब खुलेंगे स्कूल

विंटर वेकेशन खत्म होने के अगले दिन यानी 15 जनवरी 2027 को गुरु गोबिंद सिंह जयंती का अवकाश रहेगा. इस वजह से विद्यार्थियों को 15 दिन की सर्दियों की छुट्टियों के बाद एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी भी मिलेगी. इस हिसाब से कई स्कूलों में नियमित पढ़ाई 16 जनवरी से शुरू होगी.  इसके अलावा, अगर किसी जिले में ज्यादा ठंड या शीतलहर पड़ती है तो स्थानीय प्रशासन स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने या समय बदलने का फैसला भी लिया जा सकता है. इसलिए अभिभावकों को स्कूल की ओर से मिलने वाले मैसेज और नोटिस पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बच्चों के स्कूल जाने की तारीख को लेकर कोई उलझन न रहे.

 छुट्टियों में बच्चे कैसे करें समय का इस्तेमाल?

लगातार 15 से 16 दिन की छुट्टियों में बच्चे पढ़ाई से थोड़ा आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी तरह छोड़ने से बचना चाहिए. जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं नजदीक हैं, वे रोजाना एक से दो घंटे पढ़ाई और पुराने पाठ दोहराने के लिए निकाल सकते हैं. इससे स्कूल खुलने के बाद उन्हें दोबारा पढ़ाई शुरू करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा बच्चे किताबें पढ़ते हैं, घर के अंदर और बाहर खेल सकते हैं और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : 10 की उम्र में कॉलेज और 18 में दुनिया की सबसे यंग प्रोफेसर, जानें कौन हैं आलिया सबूर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म?

इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 18 नवंबर 2026 को जारी हुआ था. वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

UP Super TET परीक्षा से पहले सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड पर भी आया अपडेट 

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक (UPESSC) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Kerala School Festival Rules: इस राज्य में बदला गया स्कूल फेस्टिवल रूल, अब लगेगा कॉमर्स साइंस फेयर

Kerala School Festival Rules: केरल सरकार अपने राज्य के स्कूल स्तरीय कला, खेल और साइंस प्रोग्राम के नियमों…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

IPS आलोक सिंह बन सकते हैं UPPSC के नए अध्यक्ष, कैसा रहा उनका करियर?

आलोक सिंह की सेवानिवृत्ति जनवरी 2027 में प्रस्तावित है. ऐसे में यदि उनकी नियुक्ति होती है, तो वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top