• Home
  • खेल समाचार
  • ICC ने दिया शुभमन गिल को झटका, ‘लार’ पर बैन हटाने से इनकार
Image

ICC ने दिया शुभमन गिल को झटका, ‘लार’ पर बैन हटाने से इनकार


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2020 में लार के इस्तेमाल से गेंद को चमकाने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं सितंबर 2022 में लार के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट में पूरी तरह बल्लेबाजी का दबदबा रहा. मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ‘लार’ कस इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाने पर विचार किए जाने की बात कही थी.

भारतीय कप्तान ने वेलिंगटन टेस्ट के बाद कहा था कि कूकाबूरा गेंद बहुत जल्दी नर्म पड़ने लगी थी. अगर खिलाड़ी लार के माध्यम से गेंद को चमका पाएं तो गेंदबाजों को बैटिंग फ्रेंडली पिच पर मदद मिल सकती थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार आईसीसी का फिलहाल ‘लार के इस्तेमाल’ से बैन हटाने का कोई प्लान नहीं है.

लार पर पहली बार साल 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था. उस समय कोविड-महामारी के चलते खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को वजह मानकर ‘लार’ के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था. 2 साल बाद इसपर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया. यह मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियमों के अनुरूप है, जिसमें माना जाता है कि ‘लार’ से गेंद के स्वभाव को बदला जा सकता है. 

यह भी माना जाता है कि जब लार को मिठाइयों, च्यूइंग गम और मिंट के साथ मिलाया जाए, तो इससे गेंद के स्वभाव को बदला जा सकता है. इस तरह की बॉल टेम्परिंग पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है. आईसीसी भी ‘लार’ को खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के लिए एक खतरे के रूप में देखता है.

बताया जा रहा है कि इसी महीने बाली में हुई आईसीसी की मीटिंग में ‘लार’  पर बैन हटाए जाने को लेकर कोई विचार नहीं हुआ था. भारतीय कप्तान गिल का कहना था कि दुनिया कोविड के दौर को बहुत पीछे छोड़ चुकी है, तो भला अब तक ‘लार’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को अभी तक हटाया क्यों नहीं गया.

यह भी पढ़ें:

6 महीने भी नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया, सैंडपेपर के बाद ‘मिंट’ से बॉल टेम्परिंग; फिर खुली पोल



Source link

Related Posts

टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188

भारत के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया. वह टी20 फॉर्मेट में…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार, 24 नवंबर को 11वें मैच के लिए इंडिया-ए और यूएई की…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 14.2 ओवर में चेज किए 250; UAE को चटाई धूल

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top