भारत के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया. वह टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा निजी टोटल बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. प्रियांश ने मंगलवार, 24 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए 68 गेंद में 181 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 19 छक्के शामिल रहे. प्रियांश ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल के नाम नाबाद 175 रन का रिकॉर्ड दर्ज है.
ओवरऑल टी20 का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने के मामले में प्रियांश दूसरे पायदान पर आ गए हैं. अब तक किसी खिलाड़ी ने 200 का आंड़का नहीं हुआ है. सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 188 रनों का है. तो आइए जानते हैं कि टी20 के 10 सबसे बडे़ निजी स्कोर कौन-कौन से हैं.
टी20 के 10 सबसे बड़े निजी स्कोर
लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस- 188* रन
प्रियांश आर्य- 181 रन
क्रिस गेल- 175* रन
आरोन फिंच- 172 रन
हमजा खान- 164* रन
करणबीर सिंह- 164 रन
हैमिल्टन मसाकाद्जा- 162* रन
हजरतुल्लाह जजई- 162* रन
साहिबजादा फरहान- 162* रन
डेवाल्ड ब्रेसिव- 162 रन
प्रियांश आर्य का टी20 करियर
प्रियांश ने अब तक अपने टी20 करियर में 65 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 65 पारियों में बैटिंग करते हुए 31.95 की औसत और 181.13 के स्ट्राइक रेट से 2045 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 181 रनों का रहा.
टीम इंडिया में आने का ठोका दावा
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले प्रियांश लंबे वक्त से अपनी बैटिंग फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. अब घरेलू क्रिकेट में 181 रन की पारी जरूर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचेगी. देखना दिलचस्प होगा कि प्रियांश को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका कब मिलता है.
प्रियांश आर्य का आईपीएल करियर
प्रियांश ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 30 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 30 पारियों में बैटिंग करते हुए 30 की औसत और 191.99 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 839 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 103 रन का रहा. प्रियांश ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था. शुरुआती 2 सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का ध्यान खींचा है.
यह भी पढ़ें: ICC ने दिया शुभमन गिल को झटका, ‘लार’ पर बैन हटाने से इनकार
















