• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
Image

एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान


गुरुवार (01 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. भारत ने 124 रनों की बड़ जीत हासिल की. पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 169-7 रन बोर्ड पर लगाए. चेज के लिए उतरी श्रीलंका 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई. इसके साथ टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर दिए. 

रिकॉर्ड से पहले आपको बता दें कि भारत का फाइनल यानी गोल्ड मेडल पाकिस्तान के खिलाफ होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल 03 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा. 

124 रन की सबसे बड़ी जीत 

भारत ने सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया है. फुल मेंबर टीमों के बीच खेले गए किसी भी मेंस टी20 टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल या फाइनल में 124 रन की जीत का अंतर सबसे बड़ा है. गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम पर ही दर्ज था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत हासिल की थी.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा रनों से जीतना

11 बार – भारत

10 बार – कनाडा

9 बार – ऑस्ट्रिया

8 बार – जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा

6 बार – स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क

5 बार – पापुआ न्यू गिनी

टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार (रन के अंतर से)

134 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2019

124 रन बनाम भारत, निशिन, 2026*

119 रन बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2026

93 रन बनाम भारत, कटक, 2017

91 रन बनाम भारत, राजकोट, 2023

फुल-मेंबर टीमों के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

45 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, बासेटेरे, 2019

45 रन – श्रीलंका बनाम भारत, निशिन, 2026

55 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021

56 रन – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, तारोबा, 2024

57 रन – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, बुलावायो, 2024

लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में भारत

यह लगातार दूसरा मौका है कि जब भारतीय टीम एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2023 के एशियाई खेलों में टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. फैंस चाहेंगे कि क्रिकेट टीम इस बार गोल्ड मेडल को डिफेंड करे. 

 

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- ‘ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ…’



Source link

Related Posts

ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम, अब टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के कई नए नियम जारी किए हैं, जो गुरुवार, 1 अक्टूबर से…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो नजरें सिर्फ मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

कैप्टन स्मित की बहादुरी को पाकिस्तानी क्रिकेटर का सलाम, कहा- यही है भारत की भावना

आसमान में उड़ रहे एक विमान में अचानक 174 लोगों की जान खतरे में पड़ जाए और उसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत ने जीते 15 मेडल, अनीश नहीं लगा सके पदक पर निशाना

2026 एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत को अनीश भानवाला से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. ऐसा माना…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top