• Home
  • खेल समाचार
  • क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम
Image

क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम


भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो नजरें सिर्फ मुकाबले पर नहीं रहतीं. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं और इस बार एक सवाल ने मैच से पहले ही चर्चा बढ़ा दी है. क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे. हाल के मुकाबलों में नजर आई नो हैंडशेक पॉलिसी के बाद अब एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया का रुख क्या होगा, इस पर भी सभी की नजर रहेगी.

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की. अब दोनों टीमें 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी.

मैच से पहले हैंडशेक का मुद्दा भी चर्चा में है. हाल के भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है. ऐसे में अब सवाल है कि एशियन गेम्स के फाइनल में भी क्या यही रुख देखने को मिलेगा.

क्या हाथ मिलाना जरूरी है

एशियन गेम्स का आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया यानी OCA के अनुसार होता है. उपलब्ध नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना जरूरी नहीं है. लेकिन खेल सम्मान और अच्छा बर्ताव को खेल के मुकाबले में अहम माना जाता है. इसलिए अगर कोई खिलाड़ी हाथ मिलाने से इनकार करता है, तो ऐसे में मुकाबला कराने वाली संस्था का फैसला अहम हो सकता है.

2016 ओलंपिक में भी हुआ था ऐसा

2016 रियो ओलंपिक में मिस्र के जूडो खिलाड़ी इस्लाम एल शेहाबी ने इजराइल के खिलाड़ी ओर सैसन से हाथ मिलाने से इनकार किया था. इसके बाद IOC ने उन्हें डांट लगाई और उनके इस व्यवहार को गलत माना.

क्रिकेट में फैसले पर रहेगी नजर

एशियन गेम्स में टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेलों में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच पुराने तरीके से हाथ मिलाते हुए देखा गया है. अब क्रिकेट में टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, इस पर नजर रहेगी. रिपोर्टों के मुताबिक BCCI सचिव देवजीत सैकिया के नागोया पहुंचने के बाद इस मामले पर फैसला लिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:

भारत को फाइनल में इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान! पलट सकते हैं बाजी



Source link

Related Posts

कैप्टन स्मित की बहादुरी को पाकिस्तानी क्रिकेटर का सलाम, कहा- यही है भारत की भावना

आसमान में उड़ रहे एक विमान में अचानक 174 लोगों की जान खतरे में पड़ जाए और उसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत ने जीते 15 मेडल, अनीश नहीं लगा सके पदक पर निशाना

2026 एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत को अनीश भानवाला से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. ऐसा माना…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. आईसीसी ने ठीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top