• Home
  • ताजा खबरें
  • महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
Image

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे. उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं.

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.



Source link

Related Posts

‘गलत आदमी से पंगा ले रहे हो रवनीत बिट्टू’, राहुल गांधी की आलोचना पर भड़के राजा वडिंग

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में उथल-पुथल का माहौल बना है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज एवं शहरी अवस्थापना सुविधाओं…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- ‘बापू होते तो…’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरा विपक्षी दल एकजुट है. शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top