• Home
  • खेल समाचार
  • 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान
Image

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान


क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. आईसीसी ने ठीक एक साल पहले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, और टोटल 57 मैच खेले जाएंगे, लेकिन क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 को होगा, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा.

2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर दिया है. भारत और पाकिस्तान को सेम ग्रुप में रखा गया है. 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बेहद अलग और दिलचस्प है. शुरुआत में ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद 12 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग होगी. इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए हैं. वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी हैं. 

ऑस्ट्रेलिया से भारत का पहला मैच 

2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 7 अक्टूबर को केपटाउन में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगी. 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी. 17 अक्टूबर को क्वालीफायर-ए से आई टीम से और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से भारत का मैच होगा. 

एकदम अलग है इस बार वर्ल्ड कप का फॉर्मेट 

आईसीसी पहले ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट का एलान कर चुकी थी. इस बार इस मेगा इवेंट का फॉर्मेट एकदम अलग है. इस बार वर्ल्ड कप में पहला राउंड तीन मैचों को होगा. इस राउंड में वर्ल्ड कप में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. इसकी विजेता टीम 12 टीमों वाले मुख्य चरण में जाएगी. 

दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच टोटल 30 मैच खेले जाएंगे. इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. इस राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी. दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. दरअसल, दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी. 

अब सुपर-7 स्टेज की शुरुआत होगी. सात टीमें बाकी टीम के खिलाफ मैच खेलेंगी. इसमें से ही टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. 17 नवंबर को पहला सेमीफाइनल और 18 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच 21 नवंबर को खिताबी मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत



Source link

Related Posts

2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब अगले साल होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कब-कब मैदान पर उतरेगी, इसका इंतजार अब खत्म हो गया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 406 रन का बड़ा टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top