• Home
  • खेल समाचार
  • 14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
Image

14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल


ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 14 टीमों के बीच 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबलों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका आठ मैदानों पर करेगा. इनमें वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स (केप टाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोन्टेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क शामिल हैं. जिम्बाब्वे हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और विक्टोरिया फॉल्स में हाल ही में बने फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों की मेजबानी करेगा. वहीं नामीबिया अपने वर्ल्ड कप मैच विंडहोक में हाल ही में बने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप का ऐसा है फॉर्मेट 

आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट एकदम अलग और दिलचस्प है. इस बार वर्ल्ड कप में पहला राउंड तीन मैचों को होगा. इस राउंड में वर्ल्ड कप में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच टोटल 30 मैच खेले जाएंगे. इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. इस राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी. दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. दरअसल, दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी. अब सुपर-7 स्टेज की शुरुआत होगी. सात टीमें बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी. इसमें से ही टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. फिर 17 नवंबर को पहला सेमीफाइनल और 18 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

ग्रुप ए- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए 

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी

2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

सुपर सीरीज

2 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)
4 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (विंडहोक)
6 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)

ग्रुप स्टेज

7 अक्टूबर 2027: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)
8 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
8 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (विंडहोक)
9 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए (बुलावायो)
9 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन)
10 अक्टूबर 2027: भारत बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)
10 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी (विंडहोक)
11 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (बुलावायो)
12 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए (पार्ल)
12 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (कुगोम्पो सिटील)
13 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (विंडहोक)
13 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी (पार्ल)
14 अक्टूबर 2027: भारत बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
15 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
15 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (हरारे)
16 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
16 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (गेबेरहा)
17 अक्टूबर 2027: भारत बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
17 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
18 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (कुगोम्पो सिटील)
19 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (हरारे)
19 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
20 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
20 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
21 अक्टूबर 2027: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (कुगोम्पो सिटील)
22 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (पार्ल)
22 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
23 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (गेबेरहा)
23 अक्टूबर 2027: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी (त्शवाने)
24 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)

सुपर 7 स्टेज

25 अक्टूबर 2027: ए 2 बनाम बी 3 (जोहान्सबर्ग)
26 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम ए 3 (गेबेरहा)
27 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम एबी 4 (त्शवाने)
28 अक्टूबर 2027: ए 1 बनाम ए 2 (विक्टोरिया फॉल्स)
29 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम बी 3 (कुगोम्पो सिटील)
30 अक्टूबर 2027: ए 3 बनाम एबी 4 (विक्टोरिया फॉल्स)
31 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम ए 1 (जोहान्सबर्ग)
1 नवंबर 2027: ए 2 बनाम बी 1 (विक्टोरिया फॉल्स)
2 नवंबर 2027: बी 3 बनाम एबी 4 (केप टाउन)
3 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 3 (डरबन)
4 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 1 (पार्ल)
5 नवंबर 2027: ए 2 बनाम एबी 4 (डरबन)
6 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
7 नवंबर 2027: ए 1 बनाम ए 3 (केप टाउन)
8 नवंबर 2027: बी 1 बनाम एबी 4 (डरबन)
9 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 2) (गेबेरहा)
10 नवंबर 2027: ए 3 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
11 नवंबर 2027: ए 1 बनाम एबी 4 (गेबेरहा)
12 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 1 (केप टाउन)
13 नवंबर 2027: ए 2 बनाम ए 3 (ब्लोमफोनटेन)
14 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 3 (डरबन)
17 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 1 (केप टाउन)
18 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 2 (त्शवाने)
21 नवंबर 2027: फाइनल (जोहान्सबर्ग)

यह भी पढ़ें-

2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान



Source link

Related Posts

2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कब-कब मैदान पर उतरेगी, इसका इंतजार अब खत्म हो गया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 406 रन का बड़ा टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Asian Games 2026 Day 13: भारत के पदकों की संख्या 64 पहुंची, 10 गोल्ड शामिल

एशियन गेम्स का आज 13वां दिन था, भारत को कई खेलों में मेडल मिले. पुरुष क्रिकेट टीम का…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

IND vs SL Semi-Final Highlights: 45 पर ढेर श्रीलंका, फाइनल में पहुंचा भारत; गोल्ड के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top