• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Image

फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी


फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार  के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. को-पायलट कथित तौर पर विमान गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया.

चाकू से किए गए हमले में मच्छार घायल हो गए, लेकिन वह 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बचाने में सफल रहे. कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. बाद में, विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा. यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की. 

कैप्टन मच्छार की सेहत कैसी है?

उन्होंने कहा, ‘कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं.’ उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मच्छार को यूएई भेजा गया. यूएई स्थित भारतीय मिशन ने कहा, ‘दूतावास उनका निरंतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.’ रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार (30 सितंबर 2026) रात कहा कि भारतीय पायलट उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. तब उनकी हालत स्थिर बताई गई थी.

पीएम ने की भारतीय कैप्टन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि पायलट ने अपनी जान की परवाह किए बिना 9/11 जैसे एक और हमले को नाकाम कर दिया. पीएम ने कहा कि मच्छार के साहसिक कृत्य से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय कैप्टन मच्छार को सलाम कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

संयुक्त अरब अमीरात ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले की गहन जांच करेगा. विमान गिराने की कोशिश करने वाला पायलट ओमान का था. इस जांच का सिरा संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई से जाकर जुड़ा है, यही वजह है कि उन्होंने इसकी गहन जांच का भरोसा दिया है. यूएई के अटॉर्नी-जनरल, काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के खास सदस्यों की एक टीम बनाने का आदेश दिया है.



Source link

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की कोशिश के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस

अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात को एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरी दुनिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? भारतीय कैप्टन ने ऐसे बचाई 174 लोगों की जान

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हवा में बड़ा संकट खड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

फ्लाई दुबई घटना पर बोले ट्रंप, को-पायलट का हो सकता है ईरान के साथ संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top