Image

नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?


नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी लिस्ट में 4,687 उम्मीदवारों को नई सीटें अलॉट की गई है, जबकि 5,169 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है. यानी तीसरे राउंड में कुल 9,856 उम्मीदवारों का नया अपग्रेडेशन मिला है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. राउंड 3 में एमबीबीएस-बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की सीटों पर अलग-अलग कोटा के तहत आवंटन किया गया है. इसमें ऑल इंडिया कोटा ओपन सीट, दिल्ली यूनिवर्सिटी, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, एनआरआई और दूसरा निर्धारित कोटा शामिल है. एमसीसी ने इस राउंड में 183 नई एमबीबीएस और बीडीएस सीटें भी जोड़ी है.

राउंड 3 के आंकड़ों के अनुसार ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में एमबीबीएस की जनरल कैटेगरी की रैंक 27,080 रही है. वहीं ओबीसी की रैंक 27,310, ईडब्ल्यूएस की 30,848, एससी की 1,23,708 और एसटी की 1,37,369 रही है. वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में ओपन कैटेगरी की आखिरी रैंक 8,62,882, ओबीसी की 9,25,600, ईडब्ल्यूएस की 10,82,291, एससी की 11,56,130 और एसटी की 11,57,168 रही. 

एम्स और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कितनी गई रैंक?

ओपन सीट कोटा के तहत एम्स, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एएमयू में जनरल कैटेगरी की आखिरी रैंक 5,385 रही. ओबीसी में यह 6,457, ईडब्ल्यूएस में 6,743, एससी में 37,309 और एसटी में 44,940 रही. दिल्ली यूनिवर्सिटी कोटे में जनरल की आखिरी रैंक 7,672, ओबीसी की 15,289, ईडब्ल्यूएस की 13,226, एससी की 60,902 और एसटी की 1,26,377 रही. वहीं आईपी यूनिवर्सिटी कोटे में जनरल 7,964, ओबीसी 13,606, ईडब्ल्यूएस 12,208, एससी 66,331 और एसटी 1,22,839 रैंक तक सीटें अलॉट हुई. 

BDS की कट ऑफ कितनी रही? 

ऑल इंडिया कोटा में बीडीएस के लिए जनरल कैटेगरी की आखिरी आवंटित रैंक 47,011 रही. ओबीसी में 47,495, ईडब्ल्यूएस में 52,270, एससी में 1,75,157 और एसटी में 2,04,374 रैंक तक सीट मिली. वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की सबसे आखिरी क्लोजिंग रैंक 11,94,233 रही. माइनॉरिटी कोटे में मुस्लिम माइनॉरिटी के लिए 4,30,000 जैन माइनॉरिटी के लिए 9,67,991 और एनआरआई कोटे में 9,95,870 रैंक तक एमबीबीएस सीट अलॉट हुई. 

ये भी पढ़ें-NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 

1 से 9 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्टिंग 

राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान मूल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी. उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं 12वीं की मार्कशीट, वैलिड पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट और जरूरत होने पर पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा. अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 3 में पहले से बेहतर सीट मिली है, तो उसे पुरानी सीट छोड़कर नई आवंटित सीट वाले कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. 

राउंड 3 के बाद क्या होगा?
 
जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट नहीं मिली है, वे पात्रता के अनुसार स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए 12 से 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया होगी. स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा, केंद्र की तैयारी शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए योगी…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा

बिहार में पिछले दो दशकों में उच्च शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है. यूनिवर्सिटी और कॉलेज की…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

69 हजार शिक्षक भर्ती का हिसाब देगी यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 19 हजार सीटों के आरक्षण विवाद को लेकर सुप्रीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?

एशियन गेम्स में जब भारत के खिलाड़ी तिरंगे के साथ पोडियम पर पहुंचते हैं, तो हर भारतीय के…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top