• Home
  • शिक्षा समाचार
  • जिस IIT में पढ़ीं उसी की विदेशी शाखा की संभाली कमान, जानें कौन हैं प्रीति?

जिस IIT में पढ़ीं उसी की विदेशी शाखा की संभाली कमान, जानें कौन हैं प्रीति?

प्रीति अघालयम ने 1991 में आईआईटी मद्रास में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में एडमिशन लिया और 1995 में डिग्री पूरी की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और केमिकल इंजीनियरिंग में आगे की पढ़ाई और रिसर्च की. आईआईटी मद्रास से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रीति ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर से केमिकल इंजीनियरिंग में एमएस किया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका में ही पीएचडी पूरी की और आगे पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च के लिए एमआईटी से जुड़ी.

रिसर्च का एक्सपीरियंस लेने के बाद वह भारत लौटी और अपने एकेडमी करियर की शुरुआत आईआईटी बॉम्बे में केमिकल इंजीनियरिंग फैकल्टी के रूप में की. इसके बाद 2010 में उन्होंने आईआईटी मद्रास ज्वाइन किया और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के तौर पर काम करने लगी. इस तरह जिस संस्थान से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की कुछ वर्षों बाद वही टीचर और रिसर्चर के रूप में लौट आई.

प्रीति अघालयम के करियर में बड़ा मोड़ 2023 में आया, उन्हें आईआईटी मद्रास के Zanzibar कैंपस का डायरेक्टर ऑफ चार्ज नियुक्त किया गया. यह आईआईटी मद्रास का पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस है, जो तंजानिया के Zanzibar में स्थित है. इस जिम्मेदारी के साथ प्रीति आईआईटी की विदेश स्थित शाखा का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी. नए कैंपस को शुरू करने और उसके एकेडमिक और प्रशासनिक ढांचे को तैयार करने की जिम्मेदारी भी उनके काम का हिस्सा रही.

इस कैंपस में अक्टूबर 2023 से पढ़ाई शुरू हुई. यहां अंडर ग्रेजुएट स्तर पर अलग-अलग प्रोग्राम शुरू किए गए, जिनमें केमिकल इंजीनियरिंग और डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सब्जेक्ट शामिल है. कैंपस की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रीति ने आईआईटी मद्रास में एक नई भूमिका संभाली. अब वह डीन ग्लोबल इंगेजमेंट के तौर पर संस्थान के अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े काम देखती है. आईआईटी मद्रास की वेबसाइट पर उन्हें कैंपस की पूर्व डायरेक्टर इन चार्ज के रूप में लिस्टेड किया गया है.

प्रीति का करियर आईआईटी मद्रास की छात्रा से लेकर प्रोफेसर और एक अंतरराष्ट्रीय कैंपस के अकादमिक लीडर बनने तक पहुंचा है. वहीं आपको बता दें कि प्रीति अघालयम की कहानी सिर्फ एक आईआईटी ग्रेजुएट के करियर की नहीं है, उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद विदेश में हायर एजुकेशन और रिसर्च की. फिर भारत लौटकर एकेडमी क्षेत्र में काम किया और अपने ही संस्थान के अंतरराष्ट्रीय कैंपस को खड़ा करने की जिम्मेदारी संभाली.

Published at : 01 Oct 2026 08:27 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Related Posts

नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मेडिकल…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए योगी…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा

बिहार में पिछले दो दशकों में उच्च शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है. यूनिवर्सिटी और कॉलेज की…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

69 हजार शिक्षक भर्ती का हिसाब देगी यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 19 हजार सीटों के आरक्षण विवाद को लेकर सुप्रीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top