• Home
  • शिक्षा समाचार
  • कहां से पढ़े हैं 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार? जानें डिटेल्स

कहां से पढ़े हैं 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार? जानें डिटेल्स

 इसके बाद क्रू और एक यात्री की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.  इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. ऐसे में अब उनके करियर और पढ़ाई को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होने लगी है.

दरअसल स्मित मच्छार की पढ़ाई की शुरुआत एविएशन से नहीं हुई थी. उनके लिंकडइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया. उन्होंने यह डिग्री 2008 में पूरी की थी. एक पॉडकास्ट में स्मित ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अपने परिवार के कारोबार से जुड़े टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया. इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की. इसी दौरान एक एविएशन सेमिनार में उन्हें पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ने का विचार आया. उस समय उनकी उम्र करीब 19 साल थी.

मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एविएशन को करियर के तौर पर चुनने के बाद स्मित ने पायलट ट्रेनिंग की. उन्होंने न्यूजीलैंड में ट्रेनिंग ली थी. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी ट्रेनिंग पर करीब 16 से 17 लाख रुपये का खर्चा आया था. उनके इस फैसले को लेकर परिवार में भी अलग-अलग प्रतिक्रिया की थी. स्मित के अनुसार उनकी मां इस फैसले को लेकर चिंतित थी, जबकि उनके पिता ने इसे समर्थन किया था

पायलट बनने के बाद स्मित मच्छार ने जून 2011 में स्पाइसजेट ज्वाइन किया. वह करीब 11 साल तक इस एयरलाइन से जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाली और बोइंग 737 फ्लीट पर काम किया. वह बाद में सीनियर कमांडर बने और नवंबर 2020 में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली. इसी भूमिका में दूसरे पायलटो को ट्रेनिंग देने और उनके प्रदर्शन का आकलन करने का काम भी शामिल था.

जून 2022 में स्मित मच्छार ने स्पाइसजेट छोड़कर फ्लाई दुबई ज्वाइन की. यहां उन्होंने डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर बोइंग 737 फ्लीट में काम शुरू किया. उनके प्रोफाइल के अनुसार उनके पास बोइंग 737-800 और बोइंग 737 मैक्स 8-9 विमानों पर एक्सपीरियंस है. स्मित के पास 13 साल से ज्यादा कमर्शियल फ्लाइंग का एक्सपीरियंस है और उन्होंने करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है. स्पाइसजेट में रहते हुए उनके पास 6400 घंटे से ज्यादा का पायलट इन कमांड का एक्सपीरियंस भी था.

30 सितंबर को एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी.  इस दौरान करीब 34000 फीट की ऊंचाई पर मच्छार पर हमला हुआ. इसी दौरान हमला होने के बावजूद स्मित ने विमान को कंट्रोल किया. बताया जा रहा है की झड़प के दौरान विमान करीब 2 मिनट में 17400 फीट से ज्यादा नीचे आया. बाद में क्रू और एक यात्री ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया. वहीं बाद में फ्लाइट को सऊदी अरब के ताबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया.

Published at : 02 Oct 2026 07:56 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Related Posts

IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट

देश के प्रमुख तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए करियर के अवसर लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

100 साल का हुआ UPSC, जानें लंदन से भारत तक कितना बदला परीक्षा का ढांचा?

1855 में इंडियन सिविल सर्विस यानी आईसीएस के लिए पहली बार प्रतियोगी परीक्षा की व्यवस्था शुरू हुई. इससे…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों को कहां मिलेगी नौकरी? जानें राज्यवार कोटा

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों के भविष्य को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर क्यों आया संकट? छात्रों को परेशान कर देगी यह खबर

दिल्ली के शास्त्री भवन में स्थित सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी लाइब्रेरी मानी जाती…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top