Image

झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती


झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. यह भर्ती 7299 पदों पर होनी है.  इनमें रेगुलर और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियां शामिल है. यह भर्ती प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए होगी. इस भर्ती का विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है. वहीं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 18 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

जेएसएससी की ओर से जारी भर्ती में अलग-अलग स्तरों के शिक्षकों के पद शामिल है. इसमें इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के कक्षा 1 से 5 के लिए 2756 पद, ग्रेजुएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 6 से 8 के लिए भाषा ज्ञान के 1887 पद, वहीं सामाजिक विज्ञान के 908 पद और विज्ञान और गणित के 1748 पद है. इस तरह कुल 7299 पद भरे जाएंगे. इनमें 6101 रेगुलर और 1198 बैकलॉग वैकेंसी है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 1 से 3 के शिक्षकों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ 2 साल का डिप्लोमा या 4 वर्षीय बीईबीएड होना चाहिए. साथ ही संबंधित स्तर की जेटीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है. कक्षा 6 से 8 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ दो वर्षीय डीईईडी, बीएड या 4 वर्षीय बीएबीए-बीएससीबीएड जैसी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए. इसके लिए भी संबंधित स्तर की जेटीईटी पात्रता जरूरी है. इस भर्ती में वहीं उम्मीदवार एलिजिबल है, जो झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के तहत पैरा टीचर के रूप में काम कर रहे हैं और कम से कम 2 साल की लगातार सेवा पूरी कर चुके हैं. 

उम्र सीमा और आवेदन फीस 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र निर्धारित नियमों के अनुसार होगी और कार्यरत पैरा टीचर्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के बाद आयु 58 साल तक हो सकती है. आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, ईबीसी-1, ईबीसी-2 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है. झारखंड के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये फीस देना होगा, जबकि 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दिव्यांग वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस नहीं लगेगी. 

लिखित परीक्षा से होगा चयन 

इस भर्ती चयन के लिए एक चरण की मुख्य लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा ओएमआर या सीबीटी मोड पर कराई जा सकती है. इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी. कक्षा 1 से 5 के लिए परीक्षा में तीन पेपर होंगे, इनमें मातृभाषा, चयनित क्षेत्रीय भाषा और सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स के साथ सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित से जुड़े सवाल शामिल होंगे. कक्षा 6 से 8 के लिए चार पेपर होंगे. इनमें मातृभाषा, चयनित क्षेत्रीय भाषा, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से संबंधित वैकल्पिक विषय की परीक्षा शामिल है. 

ये भी पढ़ें-बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला

कितनी मिलेगी सैलरी? 

चयनित इंटरमीडिएट प्रशिक्षक सहायक शिक्षकों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 तक सैलरी मिलेगी. वहीं ग्रेजुएट प्रशिक्षित सहायक टीचर के लिए पे लेवल 5 में 29,200 से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी. 

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार सबसे पहले JSSC के ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद JTAACCE 2026 टीचर भर्ती का लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी भरें और फीस जमा करें.
  • अब फीस पेमेंट के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या टेक्निकल क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, तो आपके…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

बिहार में FSO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. बिहार तकनीकी सेवा…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Explained: बिहार में TRE-4 में 32,388 पदों पर वैकेंसी! परीक्षा पैटर्न में बदलाव का रखें ध्यान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण के लिए नया विज्ञापन…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top