• Home
  • खेल समाचार
  • ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम, अब टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी
Image

ICC ने 1 अक्टूबर से बदले क्रिकेट के 7 नियम, अब टाइम खराब किया तो 5 रनों की पेनाल्टी


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के कई नए नियम जारी किए हैं, जो गुरुवार, 1 अक्टूबर से लागू होंगे. हालांकि, ये नए नियम पहले से चल रही इंटरनेशनल सीरीज में लागू नहीं होंगे, जो भी इंटरनेशनल सीरीज 1 अक्टूबर या उसके बाद शुरू होंगी, उनमें ही ये नए नियम लागू होंगे. इसमें सबसे अहम यह है कि अब बल्लेबाजी के दौरान समय बर्बाद करने पर फील्डिंग टीम को 5 रन पेनाल्टी के रूप में मिलेंगे. वहीं वनडे और टी20 इंटरनेशनल में अब हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आ सकेंगे. महिला क्रिकेट में यह व्यवस्था पहले से लागू थी. इसके अलावा गेंद के साइज और वजन के नियम में भी बदलाव हुआ है. यहां हम आपको 7 मुख्य नए नियमों के बारे में बताएंगे. 

1- समय बर्बाद करने पर जुर्माना 

अब बैटिंग करते हुए समय बर्बाद करने वाले बल्लेबाजों को पहली चेतावनी दी जाएगी. ऐसा दोबारा करने पर अंतिम चेतावनी दी जाएगी. वहीं तीसरी बार या उसके बाद ऐसी गलती करने पर 5 पेनल्टी रन का सामना करना पड़ेगा.  

2- डे टेस्ट मैचों में भी पिंक बॉल  

टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी के कारण होने वाले व्यवधानों से बचने के लिए टीमें आपसी सहमति पिंक बॉल का इस्तेमाल कर सकेंगी. यानी अब कम रोशनी या खराब रोशनी की वजह से मैच रोका नहीं जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो टीमें पिंक बॉल से डे टेस्ट मैच भी खेल सकेंगी. इससे पहले सिर्फ डे-नाइट टेस्ट मैचों में ही पिंक बॉल का इस्तेमाल होता था.

3- दिन का अंतिम ओवर 

अब टेस्ट मैचों में अंतिम ओवर में विकेट गिरने से दिन का खेल अपने आप खत्म नहीं होगा. अगर ओवर की बाकी गेंद बची हैं और प्लेइंग कंडीशंस ठीक हैं तो वो ओवर पूरा कराया जाएगा. 

4- ओवरथ्रो की परिभाषा 

ओवरथ्रो को सख्ती से स्टंप्स की ओर गेंद को निर्देशित करने के जानबूझकर किए गए प्रयास के रूप में परिभाषित किया गया है. सामान्य मिसफील्ड इसमें शामिल नहीं हैं.

5- पूरा नियंत्रण

अब रन-आउट या स्टंपिंग के लिए विकेट गिराते समय फील्डरों का गेंद पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी होगा. सिर्फ हाथ टच होना वैध्य नहीं माना जाएगा. 

6- महिला क्रिकेट गेंदों के मानक 

सख्त आकार और वजन के विनिर्देशों के तहत पुरुषों, महिलाओं और जूनियर क्रिकेट गेंदों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां स्थापित की गई हैं. 

7- टी20 इंटरनेशनल में पारी का ब्रेक 

मैच के बीच में 15 मिनट का निश्चित अंतराल लागू किया गया है, समय की हानि होने पर इसे घटाकर 10 मिनट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान



Source link

Related Posts

क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो नजरें सिर्फ मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

कैप्टन स्मित की बहादुरी को पाकिस्तानी क्रिकेटर का सलाम, कहा- यही है भारत की भावना

आसमान में उड़ रहे एक विमान में अचानक 174 लोगों की जान खतरे में पड़ जाए और उसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

एशियन गेम्स: निशानेबाजी में भारत ने जीते 15 मेडल, अनीश नहीं लगा सके पदक पर निशाना

2026 एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत को अनीश भानवाला से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. ऐसा माना…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top