• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
Image

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी है. आईपीएल 2027 अगले साल खेला जाना है, लेकिन इसकी नीलामी (ऑक्शन) इसी साल नवंबर या दिसंबर में होगी. इस बार की नीलामी भारत में ही होगी. बीसीसीआई ने इसका एलान कर दिया है, लेकिन अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है. नियम के मुताबिक, नीलामी से पहले सभी 10 टीमों को अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इस बार 11 बड़े बल्लेबाज रिलीज किए जा सकते हैं. 

1- राहुल तेवतिया

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले लंबे वक्त से राहुल तेवतिया कोई प्रभावी पारी नहीं खेल सके हैं. तेवतिया राजस्थान रॉयल्स के लिए एक ओवर में पांच छक्के लगा चुके हैं. इसके बाद वह गुजरात में गए थे, लेकिन पिछले दो सीजन से वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. ऐसे में अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है.  

2- सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सूर्या पिछले दो सीजन से नाकाम रहे हैं. अब वह भारत की टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है. 

3- पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ भी रिलीज किए जा सकते हैं. हालांकि, उन्हें पिछले सीजन मौके नहीं मिले थे, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर कर सकती है.  

4- जैकब बेथेल 

आरसीबी मौजूदा चैंपियन है. टीम बहुत कम खिलाड़ियों को रिलीज करेगी. हालांकि, इसमें इंग्लैंड के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल का नाम हो सकता है. बेथेल आरसीबी के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं. अब वह ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं. 

5- सरफराज खान 

भारत के टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. सरफराज को काफी मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके. अब चेन्नई आगामी सीजन की नीलामी से पहले सरफराज को रिलीज कर सकती है. 

6- एडन मार्करम

दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. हालांकि, इस बार लखनऊ उन्हें रिलीज कर सकती है.  

7- अजिंक्य रहाणे 

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी रिलीज किए जा सकते हैं. रहाणे कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में केकेआर भी उन्हें रिलीज कर सकती है. 

8- शिमरन हेटमायर 

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स में पिछले सीजन मैच फिनिशर की भूमिका नहीं अदा कर सके. अब फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. 

9- शरफेन रदरफोर्ड 

शरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस में ट्रेड डील के जरिए आए थे. फ्रेंचाइजी को उनसे काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. ऐसे में अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है. 

10- अब्दुल समद 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद को आईपीएल 2026 में काफी मौके दिए. हालांकि, अब्दुल समद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. अब उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 

रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स



Source link

Related Posts

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास

कितने सोचा था कि जिस रांची के मैदान पर कभी 200 रन तक नहीं बने थे, उसी मैदान…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा – हम एक वर्ल्ड चैंपियन…

शुक्रवार को रांची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

शाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 6 विकेट से ऐतिहासिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. उससे पहले कीवी टीम को झटका लगा है, क्योंकि तेज…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top