Image

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना


पोलैंड में एक स्कूल के अंदर महिला ने एक खतरनाक हथियार से हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह चोटिल कर दिया. यह पोलैंड की राजधानी वारसॉ में स्थित स्कूल में एक हफ्ते में इसी तरह की तीसरी घटना है. 

न्यूज एजेंसी एपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार को पोलैंड के एक स्कूल में एक हफ्ते से भी कम समय में तीसरा हमला हुआ है. कैपिटल वारसॉ में एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के अंदर 21 साल की एक महिला ने तीन लोगों पर हमला किया है. हमलावर महिला ने एक खतरनाक चीज का इस्तेमाल करके 17 साल की लड़की पर हमला किया. इस दौरान 17 और 24 साल के अन्य लोग भी घायल हुए हैं. किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस ने एजुकेशनल इंस्टिट्यूट का नाम नहीं बताया है. 

जिस स्कूल में यह घटनाक्रम हुआ है, वो एक हायर सेकेंडरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट है. अब तक करीबन 76 लोगों को हिरासत में लिया है. देशभर में 50 हजार स्कूलों की जांच की है. यह कदम हफ्ते की शुरुआत में दो हमलों के बाद और हिंसा रोकने की कोशिशों के तहत उठाया गया था. 

पोलैंड के सभी स्कूलों की सिक्योरिटी बढ़ाई

शुक्रवार को भी पोलैंड के सभी स्कूलों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कुछ जगह पर क्लास को रद्द कर दिया गया है. कई पैरेंट्स ने अपने बच्चों को घर पर ही रखा है. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है. 

पिछले एक हफ्तों की इन घटनाओं ने चौंकाया
इससे पहले हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. साथ ही कई बच्चे समेत अन्य लोग घायल हो गए थे. बुधवार को वोकेशनल स्कूल के 19 साल के स्टूडेंट ने अपने साथी स्टूडेंट्स, टीचर्स और राहगीरों पर एक तेज धार वाली चीज से हमला किया. उसने 9 लोगों को घायल कर दिया. फिर भाग गया. हालांकि, बाद में उसे अरेस्ट कर लिया. अगले दिन उसी प्रांत में एक 15 साल के लड़के ने अपने पुराने स्कूल में चाकू से हमला करके स्कूल के एक कस्टोडियन का मर्डर कर दिया. दो अन्य घायल भी हुए. पोलैंड के नागरिकों की तरफ से किए इन हमलों ने पूरे देश को चौंका दिया है. यहां नाबालिगों की तरफ से की जाने वाली हिंसा कोई नई नहीं है. 

गुरुवार रात तक पैरेंट्स के एक ऑनलाइन ग्रुप और मेनस्ट्रीम मीडिया में अफवाहें फैलीं कि हमले सुनियोजित थे. ब्लडी फ्राइडे कहे जा रहे शुक्रवार के दिन को और हमले हो सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, 59 स्कूलों में एहतियात के तौर पर क्लास सस्पेंड कर दी गईं. इनमें ज्यादातर स्कूल माजोवियन जिले में थे. यह राजधानी के पास स्थित है.



Source link

Related Posts

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इससे मकानों को नुकसान पहुंचा,…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत

अमेरिका ने रूसी मूल के डीजल ईंधन की बिक्री, आपूर्ति और आयात पर लगे प्रतिबंधों में 7 अप्रैल…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Explained: वर्क परमिट होने के बाद भी कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका में क्यों कर लिया गया गिरफ्तार

पुरस्कार विजेता कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) अधिकारियों ने वॉशिंगटन…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top