• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हमारी जया आंटी को परेशान मत करो…’ एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को क्यों दी ऐसी नसीहत?
Image

‘हमारी जया आंटी को परेशान मत करो…’ एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को क्यों दी ऐसी नसीहत?


बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अक्सर ही पैपराजी और मीडिया के साथ अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान एक रिपोर्टर के सवाल पूछने पर भड़क गई थीं. इससे पहले भी उन्हें कई बार मीडिया और पैपराजी पर गुस्सा होते हुए देखा गया था. अब दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा की छोटी बेटी और मशहूर एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने जया बच्चन को लेकर पैपराजी और मीडिया को एक नसीहत दी है.

‘हमारी जया आंटी को परेशान मत करना…’

मुंबई में हर साल मुखर्जी परिवार धूमधाम से नवरात्रि का त्योहार मनाता है. दुर्गा पूजा के लिए हर साल विशेष तैयारियां की जाती हैं. दुर्गा पूजा की शुरुआत से ठीक पहले तनीषा मुखर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान काफी भीड़ रहेगी ऐसे में मैं जनता और मीडिया से अपील करती हूं कि एक दूसरे का ध्यान रखें. तनीषा ने आगे कहा इंसानियत को ना भूलें. उन्होंने कहा कि पंडाल वगैरह में बहुत लोग धक्का मुक्की करते हैं, इससे बचे. इसके आगे तनीषा ने जया बच्चन का जिक्र किया. उन्होंने पैपराजी से कहा कि वो जान बूझकर जया बच्चन को न उकसाए.

एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस बार हमारी जया आंटी को परेशान मत करना. आप लोग उन्हें काफी ज्यादा परेशान करते हैं. प्लीज ऐसा ना करें. उन्हें कुछ फोटोग्राफर जान बूझकर उकसाते हैं. आप लोग बहुत शरारती हैं. हमारी दुर्गा पूजा में  प्लीज ऐसा मत करना.’

तनीषा मुखर्जी के बारे में

48 साल की उम्र में भी तनीषा मुखर्जी ने शादी नहीं की है. उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना आगाज ‘Sssshhh…’ से किया था. इसके बाद वो ‘नील ‘एन’ निक्की’, ‘टैंगो चार्ली’ और बिग बॉस 7 में भी नजर आईं. हालांकि उन्हें खास पहचान नहीं मिल सकी.

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन फिलहाल राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हैं. उनके एक्टिंग वर्क फ्रंट की बात करें तो दिग्गज एक्ट्रेस को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. 



Source link

Related Posts

‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टोनाइट’ में गए थे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता…’, तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

नाना पाटेकर क 8 अक्तूबर को निधन हो गया. हार्ट अटैक की वजह से एक्टर ने 75 साल…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?

सदाबहार अदाकारा रेखा आज (10 अक्टूबर) अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. जबकि ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

286 करोड़ के पार ‘दृश्यम 3’, जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के चर्चे चारों तरफ हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top