• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
Image

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?


सदाबहार अदाकारा रेखा आज (10 अक्टूबर) अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. जबकि ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन कल यानी 11 अक्टूबर 84 साल के हो जाएंगे. जब भी बात हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स की और सबसे चर्चित अफेयर्स की होती हैं तो ये दो नाम जरूर लिए जाते हैं. आइए रेखा और बिग बी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अधूरी प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं.

कब हुआ था रेखा और अमिताभ को प्यार?

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर को भारतीय सिने इतिहास के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक माना जाता है. दोनों ने करीब दर्जनभर फिल्मों में साथ काम किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1976 में आई फिल्म ‘दो अनजाने’ के वक्त दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होते हुए भी बिग बी खुद से 12 साल छोटी रेखा से दिल लगा बैठे. 

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?

समय बढ़ता गया तो रेखा और अमिताभ का प्यार भी परवान चढ़ने लगा. कहते हैं कि ‘इश्क छुपता नहीं छुपाने से’ रेखा और अमिताभ के साथ भी ऐसा ही हुआ. उनका रिश्ता मीडिया की खबरों का हिस्सा बनने लगा. धीरे-धीरे उनके अफेयर की भनक जया बच्चन को भी लग गई थी.

कैसे टूटा दोनों दिग्गजों का रिश्ता?

रेखा और जया बच्चन एक दूसरे की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और अब भी दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा को एक बार जया ने अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था. उस वक्त बिग बी घर पर नहीं थे. जया ने साफ शब्दों में रेखा से कह दिया था कि वो अमिताभ बच्चन को नहीं छोड़ेगी और वो (रेखा) उनसे दूर रहे. 

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?

45 साल से नहीं शेयर की स्क्रीन

70 के दशक के बीच में शुरू हुआ रेखा और अमिताभ का रिश्ता 80 के दशक की शुरुआत तक दम तोड़ चुका था. अमिताभ ने भी अपनी पत्नी और बच्चों को देखते हुए रेखा के साथ रिश्ते में कदम पीछे हटाने में ही भलाई समझी. साल 1981 में आई फिल्म ‘सिलिसला’ में अमिताभ और रेखा ने आखिरी बार स्क्रीन शेयर की थी. इसका हिस्सा जया भी थीं. इसी मूवी के साथ इस रिश्ते का बड़े पर्दे और असल लाइफ में भी ‘द एंड’ हो गया था.



Source link

Related Posts

286 करोड़ के पार ‘दृश्यम 3’, जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के चर्चे चारों तरफ हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘एक बार तो जेल जाना है…’, मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका लोग ही नहीं बल्कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘रामायणम’ से सामने आया राजा दशरथ का फर्स्ट लुक, वनवास की दिखी झलक

रणबीर कपूर और साई पल्लवी काफी दिनों से ‘रामायणम’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)

बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने फिल्मी सितारों से लेकर नाना पाटेकर के चाहने वालों तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top