• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
Image

बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान


बिहार पुलिस में शनिवार (10 अक्टूबर) को बड़ा फेरबदल किया गया. इस दौरान 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 6 अफसरों का तबादला किया गया. इसमें कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को लेकर भी अब बड़ा फैसला लिया गया.

इस बीच रत्न संजय को ADG कानून व्यवस्था बनाया गया है. हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को अब एडीजी विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रत्न संजय को मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

आईपीएस अधिकारी कासे सुहिता अनुपम को सीआईडी में कमजोर वर्ग एडीजी बनाया गया है. आईपीएस चंद्र प्रकाश को पटना सेंट्रल सिटी एसपी बनाया गया है. वहीं पटना सेंट्रल सिटी एसपी ममता कल्याणी का तबादला कर दिया गया है, उनको बीसैप-10 का समादेष्टा बनाया गया है, वह बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी हैं.

इनके अलावा IPS अधिकारी नवजोत सिमी को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (सीआईओ) की जिम्मेदारी दी गई है. IPS अधिकारी किरण कुमार गौरव जाधव को अरवल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, उन्हें लोकभवन से ट्रांसफर कर अरवल में पोस्टिंग दी गई.

सम्राट सरकार ने उठाया बड़ा कदम

दरअसल बिहार में बीते दिनों कई बड़े अपराध की घटनाएं सामने आई. इस बीच सम्राट चौधरी की सरकार और बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. ऐसे में सम्राट सरकार ने कानून व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अब ये बड़ा कदम उठाया है. 

पुलिस विभाग में फेरबदल की अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर शनिवार को जारी की गई. सरकार द्वारा रत्न संजय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. रत्न संजय 1998 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. उनको अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. रत्न संजय लखनऊ एसएसबी में आईजी के पद पर तैनात थे. समय से पहले ही सेंट्रल डेप्युटेशन खत्म कर रत्न संजय को बिहार भेज दिया गया है. 

जंतर-मंतर का प्रदर्शन ‘फेल’ हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, ‘एक बात…’



Source link

Related Posts

जंतर-मंतर का प्रदर्शन ‘फेल’ हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, ‘एक बात…’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को होना था लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्त के कारण यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

महराजगंज: ‘DM अंकल जल भराव से बचाइए’, बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी

महराजगंज जिले के फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘लड़ाई जारी रहेगी…’, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

जम्मू कश्मीरः ‘परिसीमन गलत था तो…’, LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती

जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीनियर भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील शर्मा ने जम्मू कश्मीर के…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top