• Home
  • शिक्षा समाचार
  • मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
Image

मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में आमतौर पर पद से जुड़े सवालों की उम्मीद रहती है, लेकिन मुंबई में बस कंडक्टर की भर्ती परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि टिकट जारी करने और यात्रियों को संभालने वाली नौकरी के लिए हुए टेस्ट में विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी और गणित के ऐसे सवाल आए, जिनसे वे हैरान रह गए. 

दरअसल, मुंबई की बेस्ट यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट सेवा में बस कंडक्टर के 367 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई. इसमें 13 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए. परीक्षा देने वालों को उम्मीद थी कि प्रश्नपत्र में यात्रियों को संभालने, टिकट जारी करने और रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े सवालों को प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन उम्मीदवारों के मुताबिक, पेपर में सामान्य विज्ञान और दूसरे शैक्षणिक विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे गए.

परीक्षा में पूछे गए कैसे-कैसे सवाल ?

मुंबई बस कंडक्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को एग्जाम पेपर में  यह पहचानने को कहा गया कि हाइड्रोजन, हीलियम, ऑक्सीजन और कार्बन में से कौन-सी नोबल गैस है. एक अन्य सवाल में दूध, फल, चिकन और मटन में से ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतर स्रोत चुनना था. इसके अलावा, अंग्रेजी के शब्दों और मुहावरों से जुड़े सवाल भी चर्चा में रहे. 

इतिहास और गणित के सवालों ने भी बढ़ाई परेशानी

अभ्यर्थियों की शिकायत केवल विज्ञान और अंग्रेजी तक सीमित नहीं रही. प्रश्नपत्र में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास के सवाल भी शामिल थे. इनमें पूछा गया कि शौकत अली किस आंदोलन से जुड़े थे. विकल्पों में स्वदेशी आंदोलन, चौरी-चौरा की घटना, खिलाफत आंदोलन और काकोरी षड्यंत्र शामिल थे. गणित के कुछ सवालों को लेकर भी उम्मीदवारों ने कठिनाई जताई. उनके अनुसार, भिन्न, दशमलव और लंबी गणनाओं वाले प्रश्नों ने पेपर को अपेक्षा से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया. कई उम्मीदवारों का कहना था कि इस तरह के सवालों का बस कंडक्टर की रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से सीधा संबंध समझना मुश्किल था.परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था

यह भी पढ़ें : CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

भर्ती परीक्षा को लेकर क्या उठी मांग?

कई अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि बस कंडक्टर की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में ऐसे विषयों से सवाल क्यों पूछे गए, जिनका काम से सीधा संबंध नहीं है. उम्मीदवारों के मुताबिक, परीक्षा का स्तर और सवालों का चयन पद की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें : NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 के सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

इस रैंकिंग में मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम को 18वीं और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद को 25वीं रैंक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top