• Home
  • खेल समाचार
  • दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा – हम एक वर्ल्ड चैंपियन…
Image

दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा – हम एक वर्ल्ड चैंपियन…


शुक्रवार को रांची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. भारत के किसी भी गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 10 से नीचे नहीं रहा. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तो गेंदबाजी में पचासा ठोक दिया. इसके बावजूद गंभीर ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया है. दूसरी पारी में ओस/ड्यू ने सारा गेम ही पलट कर रख दिया, यह मुख्य वजह रही कि टीम इंडिया 250 रनों का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई.

मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने कहा, “वे कोई विदेशी गेंदबाज नहीं हैं, उनका करियर भी दांव पर लगा होता है. इस ड्रेसिंग रूम में बैठने के लिए उन्होंने भी बहुत मेहनत की है, ऐसा नहीं है कि वो मेहनत नहीं करते. उन्होंने भी मेहनत की है. इसलिए गेंद और बल्ले के बीच बराबर कम्पटीशन होगा, वह अच्छा होगा और ऐसे में अच्छा क्रिकेट भी देखने को मिलेगा.”

चर्चा है कि दूसरी पारी में काफी अधिक ओस के कारण भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज की रन गति पर ब्रेक नहीं लगा पाए. मगर गौतम गंभीर ने इस बात को स्पष्ट नकार दिया और कहा कि भारत एक वर्ल्ड चैंपियन टीम है, फ्लैट विकेट मिलेंगी और ओस भी आएगी, लेकिन टीम को खुद में सुधार करते हुए जीत की तरफ बढ़ना होगा.

गंभीर ने कहा, “हम एक वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं, इसलिए हम सुधार करते रहना चाहते हैं. जाहिर है, ये परिस्थितियां गेंदबाजी के लिए कठिन थीं. फ्लैट विकेट, ओस पड़ रही थी, गेंदबाजी कठिन थी, लेकिन हमें कुछ तरीका खोज कर विपक्षी टीम को रोकना होगा. खासतौर पर तब जब उनके 2 विकेट पहले ओवर में और 3 विकेट पहले 6 ओवर में गिर चुके थे.”

मयंक यादव ने पहले ही ओवर में कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर को आउट कर दिया था. वहीं छठे ओवर में मयंक ने रोवमैन पावेल को आउट कर दिया था. 58 रन के स्कोर तक वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिर चुके थे.

यह भी पढ़ें:

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास



Source link

Related Posts

सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

शाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 6 विकेट से ऐतिहासिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. उससे पहले कीवी टीम को झटका लगा है, क्योंकि तेज…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रविवार, 11…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम

शाइ होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे शुभमन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top