• Home
  • खेल समाचार
  • न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
Image

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी


भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. उससे पहले कीवी टीम को झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदब्याज विलियम ओ’रूर्के चोट के चलते वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड विलियम को भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा था, लेकिन हैमस्ट्रिंग और काफ इंजरी से उबर नहीं पाए हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज में विलियम वापसी नहीं कर पाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. दायें हाथ से गेंदबाजी करने वाले विलियम ओ’रूर्के लगातार चोटों से जूझते रहे हैं. वो कमर की समस्या के चलते पिछले साल नहीं खेल पाए थे. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की, लेकिन इंग्लैंड टूर पर फिर से चोटिल हो गए थे.

इस विषय पर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विलियम भारत के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. उनकी वनडे और टेस्ट टीम में वापसी होने वाली थी, लेकिन विचार के बाद सभी की सहमति यही बनी कि फिलहाल उन्हें आराम दिया जाना ही सही होगा.”

कोच वॉल्टर ने कहा कि अगले कुछ महीने गेंदबाजी लाइन-अप की दृष्टि से बहुत अहम रहने वाले हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट विलियम को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. पूरी फिटनेस प्राप्त करने के बाद ही उन्हें टीम में वापस लाया जाएगा. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी. न्यूजीलैंड खेमा उम्मीद लगाए बैठ है कि विलियम ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के खिलाफ मैदान में उतर पाएंगे.

न्यूजीलैंड के लिए मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्केस पहले ही चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब विलियम ओ’रूर्के वनडे और टेस्ट टीम में नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा. पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद 5 वनडे और अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है.

यह भी पढ़ें:

सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रविवार, 11…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम

शाइ होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे शुभमन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘जहां तक मुझे पता…’, दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आने वाली है. इस ऐतिहासिक टूर के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top