• Home
  • खेल समाचार
  • जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
Image

जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच


जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आने वाली है. इस ऐतिहासिक टूर के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. 16 अक्टूबर-28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 मैच और तीन ही ODI मैच खेले जाएंगे. जोसेफीन नकोमो टीम की कप्तानी कर रही होंगी.

टी20 सीरीज के तीन मैच क्रमशः 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के मैच 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच वडोदरा स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि वह अभी अपने घरेलू मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर वेस्टइंडीज को चित्त करके आ रही है. वह जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे पहली जीत रही. बताते चलें कि आगामी वनडे सीरीज ICC वीमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

खासतौर पर दोनों की वनडे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी, जिसमें ICC वीमेंस चैंपियनशिप के पॉइंट्स दांव पर लगे होंगे. चूंकि जिम्बाब्वे विश्व की टॉप टीम के साथ खेल रही होगी, यह उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नई छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर होगा. जिम्बाब्वे टीम के पास बल्लेबाजी में माडेस्टर मुपाचिकवा शार्न मायर्स, चिपो मुगेरी और बिलव्ड बीजा भी होंगी. वहीं गेंदबाजी में न्याशा ग्वानजुरा लीड कर रही होंगी.

कप्तान नकोमो के अलावा नोवमेलो सिबांदा के बास खूब सारा इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव होगा. मगर जिम्बाब्वे के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि ODI फॉर्मेट में भारत मौजूदा चैंपियन है, वहीं टी20 में टीम इंडिया एशिया कप और एशियन गेम्स की चैंपियन बन कर आ रही है.

जिम्बाब्वे का स्क्वाड: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड हॉर्स, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, लोरिन फिरी, लाइट डक, मोडेस्टर मुपाचिकवा, तेंडाई मेयर्स

यह भी पढ़ें:

शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम



Source link

Related Posts

‘जहां तक मुझे पता…’, दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली का जंतर-मंतर आज सुबह से सुर्खियों में बना हुआ है. प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने के बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. सीरीज का पहला…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top