• Home
  • खेल समाचार
  • ‘जहां तक मुझे पता…’, दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
Image

‘जहां तक मुझे पता…’, दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली पुलिस इसे अवैध बताते हुए प्रोटेस्ट को रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रही है. जंतर-मंतर से काफी दूर तक के इलाकों में पुलिस वहां की तरफ जाने वाले रास्तों पर नजर रखे हुए हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर प्रोटेस्ट के समर्थन में पोस्ट किया है.

सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का एलान किया था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. दिल्ली पुलिस ने इसे रोकने का पूरा प्रयास कर रही है, बड़े अधिकारी फ्रंट फुट पर लगे हुए हैं. कई मेट्रो स्ट्रेशन पर एंट्री और एग्जिट रोक दी गई है. इसको लेकर लोग 2 भागों में बंटे हुए हैं, कोई इस प्रोटेस्ट को जायज तो कोई गलत बता रहा है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने प्रोटेस्ट के समर्थन में पोस्ट करते हुए कहा कि ये शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है.

संजय मांजरेकर की प्रतिक्रिया

संजय मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. जहां तक मुझे पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है.

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया. इनमें गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट और आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर शामिल हैं.

61 वर्षीय संजय मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश 2043 और 1994 रन बनाए. वह अब कमेंटरी पेनल में नजर आते हैं, जो कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुके हैं.

यह भी पढ़ें- शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम



Source link

Related Posts

जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आने वाली है. इस ऐतिहासिक टूर के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली का जंतर-मंतर आज सुबह से सुर्खियों में बना हुआ है. प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने के बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. सीरीज का पहला…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top