Image

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती


अगर आप भी भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल भारतीय सेना ने 12वीं टेक्निकल एंट्री स्कीम-57 कोर्स के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस कोर्स के जरिए योग्य उम्मीदवार को सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलता है. यह कोर्स जुलाई 2027 में शुरू होगा. इस भर्ती के लिए ऐसे अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा उम्मीदवार का जेईई मेन 2026 में शामिल होना जरूरी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. वहीं इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं 

TES-57 कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के निर्धारित शैक्षणिक और दूसरी एजुकेशनल शर्तें पूरी करनी होगी. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. वहीं उम्मीदवार के 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार का जेईई मेन 2026 में शामिल होना अनिवार्य है. पिछले TES कोर्सों के नियमों के अनुसार यह एंट्री अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए होती है. उम्मीदवारों को सेना के निर्धारित मेडिकल और फिजिकल फिटनेस से संबंधी शर्तें भी पूरी करनी होगी. 

TES-57 के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

पिछली TES भर्तियों के नियमों के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच होनी चाहिए. इसके आधार पर जन्मतिथि के संभावित सीमा 2 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 बताई गई जा रही है. हालांकि उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई, जन्मतिथि की शर्तें जरूर जांचनी होगी. 

भर्ती के लिए पद और सैलरी

भारतीय सेना की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में TES-57 कोर्स के लिए पदों की सटीक संख्या नहीं बताई है. हालांकि पिछले कुछ TES कोर्सों के आधार पर 90 पदों का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन इसे अंतिम संख्या नहीं माना जा सकता. अंतिम संख्या की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगी. वहीं ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त अधिकारियों को पे लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा नियमानुसार मिलिट्री सर्विस पे और दूसरे भत्ते दिए जाते हैं. ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड और दूसरी सुविधाओं की शर्तें विस्तृत नोटिफिकेशन और सेना के नियमों के अनुसार होगी 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की पात्रता और जेईई मेन से जुड़ी जानकारी के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. इंटरव्यू क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. 

इंडियन आर्मी TES-57 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • अब वेबसाइट पर ऑफिसर एंट्री अप्लाई लॉगिन सेक्शन पर जाएं.  
  • यहां पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • इसके बाद अप्लाई ऑप्शन चुनकर TES-57 के लिए आवेदन करें. 
  • फाॅर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरे. 
  • अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म को अच्छे से जांचें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

FSSAI में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

इस भर्ती में लॉ की बैचलर डिग्री के साथ कानूनी मामलों में कम से कम 5 साल का…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 के पदों के पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका निकला है. HAL ने जूनियर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय और परिवार न्यायालयों में विभिन्न पदों…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top