• Home
  • खेल समाचार
  • T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
Image

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास


कितने सोचा था कि जिस रांची के मैदान पर कभी 200 रन तक नहीं बने थे, उसी मैदान पर 250 रन का सफल रन चेज हो जाएगा. शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. भारत की ओर से संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई थी. दूसरी ओर शाई होप का शतक उनपर भारी पड़ा, जो 102 रन बनाकर नाबाद लौटे.

शाई होप से लेकर संजू सैमसन समेत अन्य खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित किए. मगर 9 अक्टूबर को खेला गया भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 इतिहास में एक खास रिकॉर्ड के लिए याद रखा जाएगा. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है, जब किसी मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 500 या उससे अधिक रन बनाए हों.

दूसरे टी20 में बन गए 501 रन

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए थे, जो इस मैदान का सबसे बड़ा टीम टोटल था. कुछ देर बाद ही वेस्टइंडीज ने सफल रन चेज करते हुए 252 रन बना डाले. दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 501 रन बनाए. यह टी20 के इतिहास में केवल दूसरी बार है जब किसी मैच में 500 रन बने हैं.

ऐसा पहली बार साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच में हुआ था. उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 259 रन का टारगेट चेज कर दिया था. पूरे मुकाबले में 517 रन बने, जो आज भी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

  • 501 रन – भारत और वेस्टइंडीज (2026)
  • 517 रन – दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज (2023)
  • 499 रन – भारत और इंग्लैंड (2026)

वेस्टइंडीज ने किया दूसरा सबसे बड़ा रन चेज

इससे पहले T20I के इतिहास में केवल एक बार 250 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज हुआ था. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2023 के उसी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन का लक्ष्य भेद दिया था. अब वेस्टइंडीज सबसे बड़े सफल रन चेज के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है. उसने टीम इंडिया के खिलाफ 250 रन का टारगेट चेज किया.

यह भी पढ़ें:

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें



Source link

Related Posts

दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा – हम एक वर्ल्ड चैंपियन…

शुक्रवार को रांची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

सबसे तेज T20I शतक… शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

शाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 6 विकेट से ऐतिहासिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. उससे पहले कीवी टीम को झटका लगा है, क्योंकि तेज…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रविवार, 11…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top