• Home
  • शिक्षा समाचार
  • RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
Image

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 के सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी विचारित सूची में 1217 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है. वहीं परीक्षा के दौरान उत्तर भरने से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर 880 उम्मीदवारों काे अयोग्य घोषित किया गया है. विचारित लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अब विस्तृत आवेदन ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए लिंक 15 से 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार को 21 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा करना होगा. इसके बाद संबंधित माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि विचारित अंतिम चयन सूची नहीं है, अंतिम परिणाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद जारी किया जाएगा. 

आरपीएससी के अनुसार, सामाजिक विज्ञान की विचारित लिस्ट में शामिल सभी 1217 उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है. इसके लिए उम्मीदवारों को राजस्थान के एसएससी पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा, यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन पर अप्लाई करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही दर्ज करें और आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें. 

शिक्षा विभाग करेगा डॉक्यूमेंट की जांच 

विचारित लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के विस्तृत आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन राजस्थान लोक आयोग सेवा आयोग नहीं, बल्कि संबंधित माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा. विभाग की ओर से उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा. इस दौरान उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियों के साथ सभी मूल डॉक्यूमेंट और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर जानी होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए वह अलग से सूचना नहीं भेजेगा. इस संबंध में उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की ओर से सूचना पर ध्यान देना होगा. 

ये भी पढ़ें-12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती

वेरिफिकेशन नहीं होने पर रद्द होगी पात्रता 

आयोग के अनुसार निर्धारित तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अपात्र घोषित किया जा सकता है. इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस या दूसरी पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी पात्रता भी रद्द की जा सकती है. डॉक्यूमेंट की जांच पूरी होने के बाद संबंधित विभाग एलिजिबल उम्मीदवारों की लिस्ट आयोग को भेजेगा. इसके बाद आयोग रिजल्ट जारी करेगा और चयनित उम्मीदवारों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे. उम्मीदवारों की पात्रता और अंतिम चयन संबंधित नियमों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही तय होगा. 

880 उम्मीदवारों को क्यों किया गया अयोग्य?

आरपीएससी ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 के सामाजिक विज्ञान विषय में 880 उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार उत्तर सही नहीं भरने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है. परीक्षा के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए पांच ऑप्शन में से एक ऑप्शन चुनना था, जिन उम्मीदवारों ने 10% से ज्यादा प्रश्नों में 5 ऑप्शन में से कोई भी ऑप्शन नहीं भरा, उन्हें परीक्षा के लिए अयोग्य माना गया. आयोग ने इसी नियम के आधार पर इन 880 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया. दरअसल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी था. 

ये भी पढ़ें-NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में आमतौर पर पद से जुड़े सवालों की उम्मीद…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

इस रैंकिंग में मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम को 18वीं और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद को 25वीं रैंक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top