• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें’, AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम
Image

‘मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें’, AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम


AI की मदद से फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाए जाने के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोगों से खास अपील की. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों के साथ AI का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए.

यामी ने पोस्ट शेयर कर कहा कि अगर किसी तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी एडिट किया जा रहा है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए.

AI से फोटोज एडिट करने वालों से यामी गौतम ने की अपील
यामी ने एक्स पर लिखा, ‘प्लीज पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ली गई मेरी तस्वीरों को AI की मदद से बदलने या बेहतर बनाने से बचें. तस्वीरों का इस्तेमाल उनके ओरिजिनल रूप में ही करें. किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना AI की मदद से उसकी तस्वीर या पहचान में बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. मेरी इस अपील का सम्मान करने के लिए पहले से धन्यवाद.’

बता दें कि यामी की ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था. हालांकि यामी ने अपनी पोस्ट में किसी भी वीडियो का जिक्र नहीं किया.

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़ा एक वीडियो AI की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इस वीडियो को लेकर जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और ऐसा कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. वहीं, विजय देवरकोंडा और चिरंजीवी ने भी AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया था.

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म
बता दें, यामी गौतम इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म में वो मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी. ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें परिवार, ह्यूमर, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा. ‘नई नवेली’ को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं. यह फिल्म दशहरे से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों में नंबर वन पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?’ नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पैपराजी के बैक साइड से फोटो और वीडियो शूट…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘दृश्यम 3’ इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के ही खूब चर्चे हैं. फिल्म ने रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और जूनियर NTR के चर्चित गाने Chuttamalle के फुटेज से छेड़छाड़ कर बनाया…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top