• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Drishyam 3 BO Day 1 Prediction: ‘दृश्यम 3’ बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? खतरे में शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड
Image

Drishyam 3 BO Day 1 Prediction: ‘दृश्यम 3’ बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? खतरे में शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड


अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का फाइनल चैप्टर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ और ‘दृश्यम 3’  फाइनली 2 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हाल के सालों की सबसे पसंदीदा बॉलीवुड फैंचाइजी में से एक होने की वजह से लोगों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि प्री-सेल्स में इसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. फ़िल्म की ताबड़तोड़ हुई एडवांस बुकिंग से साफ लग रहा है कि ये फिल्म अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी और ये शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. यहां ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन जानते हैं.

‘दृश्यम 3′ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘दृश्यम 3’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर हालात बहुत अच्छे लग रहे हैं. इसने ओपनिंग डे की प्री-सेल्स से ही सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ब्लॉक सीटों के साथ 31.65 करोड़ की कमाई कर ली है और बिना ब्लॉक सीटों के साथ इसने 27.92 करोड़ कमा लिए हैं

ऐसे में यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57-62 करोड़ रुपये की जबरदस्त नेट कलेक्शन केसाथ ओपनिंग कर सकती है. क्राइम थ्रिलर फिल्म के लिए ऐसे आंकड़े किसी सपने जैसे होते हैं, और यह हैरानी की बात है कि यह आंकड़ा हासिल करना भी मुमकिन लग रहा हैय

अजय देवगन को मिलेगी पहली 50 करोड़ की ओपनिंग?
‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही खूब माहौल सेट हो चुका था और इसे पहले दिन खूब दर्शक मिलने की उम्मीद है. वहीं अगर ये फिल्म  50 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये अजय देवगन के करियर की पहली 50 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी.

पठान का तोड़ेगी रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि ‘दृश्यम 3’ के 50 से 60 करोड़ की ओपनिंग करने पर ये शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ के 57 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे सकती है और इसी के साथ ये बॉलीवुड की छठी सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. हालांकि असली आंकड़े तो आज रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

भारत में बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़
  • जवान – 75 करोड़
  • स्त्री 2 – 64.8 करोड़
  • एनिमल – 63.8 करोड़
  • पठान – 57 करोड़
  • वॉर – 53.35 करोड़
  • वॉर 2 – 52.5 करोड़
  • ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़
  • हैप्पी न्यू ईयर – 44.97 करोड़

 



Source link

Related Posts

‘पूजा मेरी जान’ की स्क्रीनिंग में ऑल-ब्लैक बॉस लेडी लुक में छाईं मृणाल ठाकुर, इम्तियाज अली ने भी लूटी महफिल

‘पूजा मेरी जान’ की स्क्रीनिंग में मृणाल ठाकुर ने अपने स्टाइलिश अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

कभी सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं आशा पारेख, इस डायरेक्टर के प्यार में ताउम्र रह गईं कुंवारी!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो अकेले ही अपनी लाइफ बिता रहे हैं. किसी ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग! 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार

अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ साल की मच अवेटेड फिल्मों…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में छाया सलमान खान का ‘दबंग’ स्वैग, रवीना टंडन-रिया चक्रवर्ती ने भी लूटी महफिल

‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आए. रेड कार्पेट…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top