• Home
  • ताजा खबरें
  • UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
Image

UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान


उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण 15 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं 4 पशुहानि और 117 मकान बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है.

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है. पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा हुई है. फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना तथा कन्नौज, कानपुर देहात एवं हरदोई में 130 गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

EC विवाद पर रालोद नेता केसी त्यागी का चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘चुनाव आयोग को…’

गाजीपुर में सबसे कम दर्ज की गई है वर्षा

इसी तरह भदोही, देवरिया और अलीगढ़ में सामान्य वर्षा हुई है, जबकि गाजीपुर में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है. वहीं, बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर एवं हापुड़ में वर्षा नहीं हुई है.

बारिश की वजह से इन जिलों में मौत

इसी तरह जनहानि के मामलों में अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई एवं कानपुर नगर में 1-1, अयोध्या में 2 तथा लखीमपुर खीरी में 4 जनहानियां हुई हैं. बहराइच में दीवार गिरने से 01 और बस्ती में आंधी-तूफान के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. 

अलग-अलग जनपदों में मकान हुए क्षतिग्रस्त

अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान से अमेठी में 01, फर्रूखाबाद 01, कासगंज 01, मैनपुरी 01, बलिया 02, बलरामपुर 02, प्रतापगढ़ 02, संतकबीरनगर 02, वाराणसी 02, गाजीपुर 03, कानपुर देहात 03, बहराइच 05, सुल्तानपुर 05, औरया 07, पीलीभीत 07, जालौन 21, बांदा में 32 तथा हरदोई में 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए राहत हेल्पलाइन ’1070’ पर संपर्क कर सूचना दें.

यूपी में बारिश ने मचाया हाहाकार

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. बाराबंकी में बारिश की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं रामपुर में मकान ढहने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत की खबर है. इसी तरह फतेहपुर में भी कुदरत का कहर देखने को मिला है. फतेहपुर में अबतक बारिश की वजह से 72 कच्चे मकान ढह गए हैं, जबकि बच्चे की मौत भी हुई है.

CM धामी की मुहिम का बड़ा असर, चारधामों में 798 टन कचरा हुआ जमा



Source link

Related Posts

गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार पोल से टकरा गई. एक्सप्रेस वे पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की बैठक पर चिराग पासवान बोले- ‘यकीनन SIR को लेकर जनता…’

चुनाव आयोग ने विवादों के बीच शनिवार को एक अहम बैठक की, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

महबूबा मुफ्ती की अपील, ‘जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होकर भाईचारे और…’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने लोगों से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में पैसों के विवाद में एक भतीजे ने अपने ही…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top