Image

CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 


सीबीएसई को अब अपना नया बॉस मिल गया है. केंद्र सरकार ने 2001 के बैच के आईएएस अधिकारी मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी भंडारी फिलहाल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. 

मंदीप के भंडारी का जन्म 14 सितंबर 1974 को हुआ था. उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना से एमबीबीएस की पढ़ाई की जो पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध था. उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां में गोल्ड मेडल भी शामिल है. मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने डॉक्टर के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ाने के बजाय सिविल सेवा में जाने का रास्ता चुना. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और उन्हें एजीएमयूटी कैडर मिला और वह 2001 बैच के आईएएस अधिकारी बने. 

जम्मू-कश्मीर से शुरू हुआ प्रशासनिक सफर 

आईएएस बनने के बाद भंडारी ने जम्मू कश्मीर में कहीं अहम प्रशासनिक पदों पर काम किया. शुरुआती दौर में उन्होंने बडगाम में एसडीएम के तौर पर जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद वह कठुआ में एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर और लेह तथा जम्मू में डिप्टी कमिश्नर रहे. उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में एडिशनल सीईओ के तौर पर भी काम किया. बाद में डिविजनल कमिश्नर जम्मू और जम्मू कश्मीर सरकार की हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में कमिश्नर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली. इन पदों के दौरान उन्हें जिला प्रशासन, विकास कार्यों और स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक कामों का एक्सपीरियंस भी मिला. 

केंद्र सरकार में संभाली बड़ी जिम्मेदारियां 

मंदीप के भंडारी का एक्सपीरियंस सिर्फ जम्मू-कश्मीर प्रशासन तक सीमित नहीं रहा. जनवरी से सितंबर 2018 तक उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में काम किया. इसके बाद सितंबर 2018 से जनवरी 2023 तक वह मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में जॉइंट सेक्रेटरी रहे. यानी उनके प्रशासनिक करियर में स्वास्थ्य के साथ-साथ केंद्र सरकार के स्तर पर शिक्षा से जुड़े मंत्रालय में काम करने का एक्सपीरियंस भी उन्हें मिला. 

ये भी पढ़ें-IAS कितने प्रमोशन में बनता है चुनाव आयुक्त, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?

2023 से जम्मू कश्मीर के LG के प्रिंसिपल सेक्रेटरी 

मार्च 2013 से मंदीप के भंडारी को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया. इसके साथ उन्होंने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त भार भी दिया गया था. 2026 में उन्हें केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी पदों के लिए सूचीबद्ध भी किया गया. 

अब संभालेंगे CBSE की कमान

अब केंद्र सरकार ने उन्हें सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति को अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ ऑफ द कैबिनेट ने मंजूरी दी और 25 सितंबर को इसका आदेश जारी किया गया. वह लोकहांडे प्रशांत सीताराम की जगह लेंगे, जो सीबीएसई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई के पूर्णकालिक प्रमुख के तौर पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें-CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 से जुड़ा अपडेट आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी रिक्रूटमेंट को लेकर नया…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 

IAF अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ए (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 की प्रोविजनल आंसर की जारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

NTA ने  जॉइंट CSIR यूजीसी नेट जून 2026 के ई-सर्टिफिकेट और JRF अवॉर्ड लेटर जारी कर दिए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top