Image

CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 


NTA ने  जॉइंट CSIR यूजीसी नेट जून 2026 के ई-सर्टिफिकेट और JRF अवॉर्ड लेटर जारी कर दिए हैं. परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा. जॉइंट CSIR यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को CBT मोड में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 5 विषयों के लिए हुई थी, जिसमें 1,87,739 उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब योग्य उम्मीदवार अपने क्वालीफाइंग स्टेटस के अनुसार सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. 

NTA की ओर से जून 2026 परीक्षा के लिए तीन तरह की क्वालीफाइंग कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है. इनमें जुनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबल उम्मीदवार, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए एलिजिबल उम्मीदवार और केवल पीएचडी एडमिशन के लिए एलिजिबल उम्मीदवार शामिल है. कैटेगरी में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए जेआरएफ अवॉर्ड लेटर के साथ एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया गया है. 

ऐसे डाउनलोड करें CSIR यूजीसी नेट सर्टिफिकेट 

  • CSIR यूजीसी नेट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in. पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं. 
  • अब यहां ई-सर्टिफिकेट फॉर जॉइंट CSIR यूजीसी नेट जून 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद अब लॉगिन विंडो खोलें. 
  • इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. 
  • अब कैप्चा भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें. 
  • इसके बाद स्क्रीन पर अपना ई-सर्टिफिकेट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके रख लें. 

ये भी पढ़ें-UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल

ई-सर्टिफिकेट में चेक करें यह डिटेल 

ई- सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसमें उम्मीदवारों को दर्ज जानकारी ध्यान से देखनी होगी. इसमें नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, कैटेगरी और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी सही है या नहीं इसे चेक करनी होगी. सर्टिफिकेट में किसी तरह की गलती होने या इसे डाउनलोड करने में दिक्कत होने पर NTA से csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in. पर कांटेक्ट किया जा सकता है. 

किस लिए काम आएगा ई-सर्टिफिकेट?

CSIR यूजीसी नेट का ई-सर्टिफिकेट उम्मीदवार की क्वालिफिकेशन का आधिकारिक रिकॉर्ड है. क्वालीफाइंग कैटेगरी के आधार पर इसका इस्तेमाल जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी एडमिशन से जुड़े कामों में किया जा सकता है. जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर कैटेगरी में जारी ई-सर्टिफिकेट के साथ जेआरएफ सपोर्ट लेटर भी उपलब्ध कराया गया है. जेआरएफ की वैलिडिटी सर्टिफिकेट जारी होने की आखिरी तारीख से 3 साल है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जारी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट की वैधता जीवन भर रहेगी. वहीं केवल पीएचडी एडमिशन वाली कैटेगरी में वैधता संबंधित यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार रहेगी.

ये भी पढ़ें-IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 

IAF अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ए (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 की प्रोविजनल आंसर की जारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

6 साल में सबसे कम रहा नीट पीजी 2026 का कट ऑफ, जानें क्या है वजह?

नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 24 सितंबर को जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती

एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी को लेकर नया अपडेट आया है. स्टाफ सिलेक्शन…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई को नया चेयरपर्सन मिल गया है. सीनियर IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top