Image

कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत


कांगो में शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को एक विमान हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब विमान दक्षिण-पश्चिमी किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था.

कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने बताया कि हादसे में मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कतालयी टिएंडे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया की भी मौत हो गई.

प्रतिनिधिमंडल और क्रू के लोगों की भी मौत

सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के क्रू मेंबर भी हादसे में मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह किकविट से राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था. इसी दौरान केन्गे में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे की जांच शुरू

कांगो की सेना ने हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. सेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. सिविल एविएशन अथॉरिटी के बोर्ड के चेयरमैन ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने भी कहा कि फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है. जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

कांगो में विद्रोही समूहों से जारी है संघर्ष

कांगो की सेना लंबे समय से देश के कई हिस्सों में विद्रोही समूहों के खिलाफ अभियान चला रही है. पूर्वी कांगो में रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूह के साथ संघर्ष भी जारी रहा है. पिछले कुछ समय में विद्रोही समूहों ने कई हमले किए हैं और पूर्वी इलाके के कुछ प्रमुख शहरों पर कब्जा भी किया है. ऐसे माहौल में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों की विमान हादसे में मौत को कांगो के लिए एक बड़ी घटना माना जा रहा है.





Source link

Related Posts

PoK, लादेन और आतंकवाद… शहबाज ने कश्मीर का नाम लिया तो भारत ने UNGA में धो डाला

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन में पाकिस्तान के पीएम शाहबाज  शरीफ की तरफ से जम्मू कश्मीर पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

ट्रंप ने ईरान की सीजफायर योजना ठुकराई, चुनाव के बाद फिर करेंगे हमला

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

UNGA में पाकिस्तान की बखिया उधेड़नी वाली भारतीय डिप्लोमैट, कौन हैं पेटल गहलोत?

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर को लेकर झूठ फैलाया. भारत…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद

इमरान खान की पीटीआई यानी तहरीक ए इंसाफ पार्टी अपने नेता की रिहाई के समर्थन में मार्च निकालने…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top