• Home
  • ताजा खबरें
  • आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
Image

आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार


आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में पैसों के विवाद में एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की हत्या कर दी. मृतक धर्मवीर की शादी नहीं हुई थी और उन्होंने अपनी जमीन बेची थी. जमीन बेचने के बाद मिले रुपयों को लेकर धर्मवीर और उनके भतीजे दुष्यंत के बीच मनमुटाव चल रहा था. 

आरोप है कि रुपयों के विवाद को लेकर दुष्यंत ने अपने दोस्त शिवम और एक अन्य साथी के साथ मिलकर चाचा की हत्या की साजिश रची. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की.

अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार

दोस्त के साथ मिलकर की चाचा की हत्या की प्लानिंग

जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर शक की सुई मृतक के भतीजे दुष्यंत की ओर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, दुष्यंत ने अपने साथी शिवम के साथ मिलकर चाचा की हत्या की योजना बनाई थी. वारदात के दिन दुष्यंत और शिवम पहले ही धर्मवीर के घर पहुंच गए थे, जबकि उनके एक साथी को बाहर खड़ा कर दिया गया था. उसे कहा गया था कि जैसे ही धर्मवीर घर पहुंचे, वह इसकी सूचना दे. धर्मवीर के घर में प्रवेश करते ही दुष्यंत और उसके साथी ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि आंगन में रखे सिलबट्टे से उनके सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वारदात को अंजाम देने के बाद दीवार फांदकर भागे आरोपी

आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने धर्मवीर के गले में फंदा डालकर उन्हें घसीटते हुए एक कमरे से दूसरे कमरे में पहुंचाया और वहां छोड़ दिया. इसके बाद आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर जांच आगे बढ़ाई. 

पैसों के विवाद में आरोपी ने की चाचा की हत्या

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि दुष्यंत आर्थिक तंगी से परेशान था और उसे आशंका थी कि जमीन बेचकर मिले रुपयों में से चाचा उसे कुछ नहीं देंगे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव था. पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते दुष्यंत ने अपने दोस्त शिवम और एक अन्य साथी के साथ मिलकर चाचा की हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वारदात का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई में थाना अछनेरा पुलिस के साथ साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलीजेंस टीम शामिल रही. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे जमीन बेचने से मिले रुपयों का विवाद सामने आने की बात कही है. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान



Source link

Related Posts

गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार पोल से टकरा गई. एक्सप्रेस वे पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण 15 लोगों की…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की बैठक पर चिराग पासवान बोले- ‘यकीनन SIR को लेकर जनता…’

चुनाव आयोग ने विवादों के बीच शनिवार को एक अहम बैठक की, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

महबूबा मुफ्ती की अपील, ‘जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होकर भाईचारे और…’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने लोगों से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top